{"_id":"679387c7c7f46bfbe80972a5","slug":"shivpuri-first-pm-janman-awas-hitgrahi-bhag-chandr-invite-president-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2555077-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: देश का पहला PM जनमन आवास मिला, अब राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 26 जनवरी की परेड को देखने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: देश का पहला PM जनमन आवास मिला, अब राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 26 जनवरी की परेड को देखने का मिलेगा मौका
Fri, 24 Jan 2025 08:53 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 08:53 PM IST
सार
शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना के तहत जिन हितग्राहियों का सबसे पहले आवास बना, उन हितग्राहियों को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 26 जनवरी की परेड कार्यक्रम देखने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
पीएम जनमन आवास मिला वह भागचंद आदिवासी
विस्तार
शिवपुरी जिले के कलोथरा गांव के रहने वाले भागचंद आदिवासी को दोहरी खुशी मिली है। उन्हें देश का पहला पीएम जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना) आवास मिला और अब उन्हें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर 26 जनवरी की परेड देखने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा 26 जनवरी की शाम होने वाले राष्ट्रपित भवन में होने वाले भोज में भी शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
भागचंद के अलावा कलोथरा गांव की रहने वाली रामश्री आदिवासी भी 26 जनवरी परेड के लिए दिल्ली आमंत्रित की गई हैं। पीएम जनमन योजना के इन दोनों हितग्राहियों को शिवपुरी के जिला प्रशासन ने दिल्ली भेजा है और उन्हें वहां पर राष्ट्रपति के आमंत्रण पर 26 जनवरी की परेड, राष्ट्रपति भवन, संग्रहालय और राष्ट्रपति के विशेष भोज में शामिल होने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
देश का पहला पीएम जनमन आवास बना था भागचंद्र का
शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना के तहत जिन हितग्राहियों का सबसे पहले आवास बना, उन हितग्राहियों को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 26 जनवरी की परेड कार्यक्रम देखने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। शिवपुरी जिले के कलोथरा गांव के रहने वाले भागचंद आदिवासी और रामश्री आदिवासी को 26 जनवरी परेड कार्यक्रम के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा पिछले दिनों इन्हें आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
पहले कच्चे आवास में रहते थे
शिवपुरी जिले के कलोथरा गांव के भागचंद आदिवासी का देश में पीएम जनमन योजना के तहत सबसे पहला आवास बनाकर तैयार हुआ था। देश का पहला पीएम जनमन आवास बनने पर भागचंद को पक्का आवास मिला है। इससे पहले भागचंद्र कच्ची कुटीर में रहते थे। पीएम जनमन योजना के तहत आवास बनने पर भागचंद आदिवासी के सामने दोहरी खुशी आई है। उन्हें पक्का आवास तो मिल ही गया है। इसके अलावा अब भागचंद को दिल्ली में होने वाले 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम देखने के लिए भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आमंत्रित किया है।
भागचंद्र और रामश्री ने जताई खुशी
भागचंद आदिवासी ने इस पर खुशी जाहिर की है। इसके अलावा कलोथरा गांव की रहने वाली रामश्री आदिवासी को भी पीएम जनमन योजना के तहत आवास मिला। आवास बन जाने के बाद रामश्री आदिवासी खुश हैं। उनका कहना है कि उन्हें पक्का आवास मिल गया है। पहले कई तरह की परेशानी आती थी, लेकिन अब यह परेशानियां दूर हो गई हैं। रामश्री आदिवासी ने कहा है कि हम जैसे आदिवासियों को राष्ट्रपति ने आमंत्रित किया उन्हें अच्छा लग रहा है।
