फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 6 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:30 PM IST
खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 06-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.

विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 6 January 2025

लाइव अपडेट

11:12 PM, 06-Jan-2025

Jabalpur News: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति पर महिला सहायक कुलसचिव के उत्पीड़न के आरोप, जांच के आदेश

Jabalpur: Vice Chancellor of Rani Durgavati University accused of harassing a female assistant registrar
जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति आर.के. वर्मा पर महिला सहायक कुलसचिव ने अशोभनीय टिप्पणी, अभद्र इशारे और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। राज्य महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर को विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति से जांच कराने के आदेश दिए हैं। और पढ़ें
10:45 PM, 06-Jan-2025

Ujjain: रौब देख असली पुलिस भी रह गई हैरान, खाकी वर्दी और हाथ में हथियार, नकली आरक्षक ने 14 लोगों से ठगे 34 लाख

Ujjain News: Fake constable arrested for cheating by posing as police, fraud of Rs 34 lakh exposed
मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस की वर्दी पहनकर और सोशल मीडिया पर रील बनाकर रौब दिखाने वाले नकली पुलिस आरक्षक विशाल उर्फ लखन को गिरफ्तार किया गया। उसने डेढ़ साल में 14 लोगों से 34 लाख 17 हजार रुपये की ठगी की। और पढ़ें
विज्ञापन
10:22 PM, 06-Jan-2025

MP News: प्रदेश में 4.97 लाख वोटर बढ़े, निवार्चन पदाधिकारी ने जारी की सूची, कुल मतदाताओं की संख्या 5.70 करोड़

MP News: 4.97 lakh voters increased in the state, returning officer released the list, total number of voters
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 65 लाख 94 हजार 963 थी। अंतिम प्रकाशन के दौरान प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 70 लाख 92 हजार 367 है। और पढ़ें
10:11 PM, 06-Jan-2025

Sagar News: सागर धार्मिक स्थल तोड़फोड़ विवाद, उसी जगह 700 वर्ग फीट जमीन पर बनेगा मंदिर, बैठक में हुआ फैसला

Sagar News: Solution found in the meeting regarding the religious place demolition dispute
प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित कर दोनों पक्षों में सहमति बनाई। समझौते के तहत जिस स्थान पर मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ था, वहां 700 फीट जमीन पर मंदिर बनाया जाएगा और शेष भूमि पर जैन मंदिर निर्माण होगा। और पढ़ें
09:58 PM, 06-Jan-2025

Shahdol News: पोंनाग मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, अष्टधातु से बनी कृष्ण भगवान की मूर्ति उठा ले गए शातिर

Shahdol News: Thieves stole the Ashtadhatu idol from Ponnag temple
घटना तब हुई जब मंदिर के पुजारी मोहन पांडा पूजा के बाद दूसरे मंदिर गए थे। शाम 6 बजे गेट बंद करने पहुंचे पुजारी ने प्रतिमा के गायब होने की सूचना दी, जिससे स्थानीय लोग और भक्तों में आक्रोश फैल गया। और पढ़ें
09:50 PM, 06-Jan-2025

Ground Report: सूखे तनों में बदले ट्रांसप्लांट किए पेड़, लाखों रुपए खर्च करके भी नहीं बची हरियाली

indore news ground report tree transplantation
Indore News: नगर निगम की लापरवाही की वजह से शहर में अधिकांश जगह पेड़ों का ट्रांसप्लांट फेल हुआ है। जगह जगह खड़े सूखे तने निगम की लापरवाही के सबूत पेश कर रहे हैं। 
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:50 PM, 06-Jan-2025

Damoh News: सागर में मंदिर तोड़फोड़ मामले में स्वर्णकार समाज का प्रदर्शन, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Damoh News: Protest by goldsmith community in Sagar over temple demolition case
सागर में स्वर्णकार समाज के हनुमान मंदिर पर तोड़फोड़ की घटना के विरोध में दमोह के सराफा बाजार में जिला युवा भारतीय स्वर्णकार समाज ने धरना प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह बाजार बंद रखा गया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। और पढ़ें
09:49 PM, 06-Jan-2025

Bhopal: दतिया विधायक ने पूर्व गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मिश्रा ने राज्य के संसाधनों का किया दुरुपयोग

Bhopal: Datia MLA made serious allegations against former Home Minister, said- Mishra misused the resources of
कांग्रेस नेता दतिया विधायक राजेंद्र भारती ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए है। भारती ने मिश्रा पर भ्रष्टाचार, आपराधिक गतिविधियों और अनैतिता का आरोप लगाया। और पढ़ें
09:38 PM, 06-Jan-2025

Gwalior Digital Arrest: ठगों ने बुना ऐसा जाल, एक महीना फंसे रहे BSF इंस्पेक्टर, गंवा दिया पैसा, जमीन और मकान

MP News: BSF inspector duped of Rs 71 lakh in Gwalior 'digital arrest'
ग्वालियर के टेकनपुर बीएसएफ में तैनात इंस्पेक्टर अवसार अहमद को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाकर 71 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगों ने मनीलॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर उन्हें एक महीने तक धमकाया और वीडियो कॉल पर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पैसे वसूले। और पढ़ें
09:37 PM, 06-Jan-2025

Indore: जिस बीआरटीएस को हटाने का फैसला लिया, उसकी बस लेन में निगम करा रहा डामरीकरण

बीआरटीएस का सबसे पहला प्रोजेक्ट देश में इंदौर शहर में स्वीकृत हुआ था। केंद्र सरकार ने इसके लिए 198 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। राज्य शासन ने भी इसमें राशि मिलाई थी। इंदौर के अलावा भोपाल में भी बीआरटीएस बना था, लेकिन उसे तोड़ा जा रहा है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed