{"_id":"677bcb6bbb1003e7d60fef5f","slug":"damoh-in-protest-against-the-demolition-of-the-temple-the-goldsmith-community-closed-the-bullion-market-in-damoh-and-staged-a-sit-in-and-submitted-a-memorandum-to-the-cm-damoh-news-c-1-1-noi1223-2492215-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: सागर में मंदिर तोड़फोड़ मामले में स्वर्णकार समाज का प्रदर्शन, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: सागर में मंदिर तोड़फोड़ मामले में स्वर्णकार समाज का प्रदर्शन, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Mon, 06 Jan 2025 09:50 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:50 PM IST
सार
सागर में स्वर्णकार समाज के हनुमान मंदिर पर तोड़फोड़ की घटना के विरोध में दमोह के सराफा बाजार में जिला युवा भारतीय स्वर्णकार समाज ने धरना प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह बाजार बंद रखा गया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
दुकान बंद कर धरना देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर में असामाजिक तत्वों के द्वारा स्वर्णकार समाज के तोड़े गए मंदिर के विरोध में सोमवार दोपहर दमोह में जिला युवा भारतीय स्वर्णकार समाज ने सराफा बाजार में धरना दिया गया। सुबह से पूरा बाजार बंद किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि सागर में असामाजिक तत्वों ने स्वर्णकार समाज के हनुमान मंदिर को तोड़कर हमारी भावनाओं को आहत किया है। इसलिए पूरा स्वर्णकार समाज इसका विरोध कर रहा है। हमारी मांग है कि ऐसे कृत्य करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और जिन लोगों ने स्वर्णकार समाज के लोगों पर प्राण घातक हमला किया है। उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए और पुनः मंदिर निर्माण किया जाए तथा पीड़ित स्वर्णकार बन्धुओं को सरकारी मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
सोमवार कोघटना के विरोध में स्वर्णकार समाज ने बकौली में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों के अलावा हिन्दू संगठन से जुड़े लोग भी शामिल रहे। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो इसे देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। स्वर्णकार समाज ने प्रभारी एसडीएम एने के चौरसिया को ज्ञापन सौंप कर अपने-अपने प्रतिष्ठान खोले। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, रघुनंदन चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज, नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता सहित और भी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
बता दें इस घटना के विरोध में जहां सागर के स्वर्णकार समाज के लोगों के अलावा हिंदूवादी संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दमोह में भी घटना को लेकर विरोध है।