Indore News: आज मेडल लेने वालों में लड़कों से ज्यादा लड़कियां, राष्ट्रपति बोलीं यही 2047 का भारत
{"_id":"66ebdf731df8c1f409010750","slug":"president-draupadi-murmu-davv-convocation-ceremony-indore-news-2024-09-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Indore News: आज मेडल लेने वालों में लड़कों से ज्यादा लड़कियां, राष्ट्रपति बोलीं यही 2047 का भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 19 Sep 2024 04:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:38 PM IST
खास बातें
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह एक घंटे 20 मिनट चलेगा। 46 टॉपर्स को मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति डीएवीवी पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:36 PM, 19-Sep-2024
संबोधित करतीं राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि इंदौर शहर के नागरिकों ने अपनी मेहनत से स्वच्छता में असाधारण उदाहरण पेश किया है। देवी अहिल्या शिक्षा का महत्व समझतीं थी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए जीवनभर काम किया। उन्होंने अपने आत्मविश्वास से बड़े निर्णय लिए और समाज को मजबूत किया। देवी अहिल्या की मेहनत का परिणाम है की आज मेडल प्राप्त करने में बेटों से ज्यादा बेटियां हैं। भारत 2047 में दुनिया का सबसे मजबूत देश होगा जिसमें आधी आबादी यानी महिलाओं की भूमिका सबसे अधिक होगी। इसलिए उन्हें उच्च शिक्षित करें।
कार्यक्रम में कुलाधिपति मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संबोधित किया। कुलाधिपति मंगूभाई पटेल ने कहा कि इंदौर शहर ने स्वच्छता में जो मुकाम पाया वह नागरिकों की मेहनत से मिला। उन्होंने देवी अहिल्या के संघर्षों को बताते हुए कहा की उन्होंने जीवन में खुद के लिए कुछ भी संचित नहीं किया। जनता के लिए सबकुछ समर्पित कर दिया।
04:12 PM, 19-Sep-2024
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया संबोधित।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन
02:59 PM, 19-Sep-2024
राष्ट्रपति का इंतजार करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों में बेहद उत्साह है। वे घरों से सुंदर पोस्टर और बैनर बनाकर लाए हैं। इन सभी बैनर और पोस्टर्स को कैंपस में अलग अलग जगह पर लगाया गया है। इसके अलावा कैंपस को सुंदर बनाने में भी छात्रों ने योगदान दिया है।
02:26 PM, 19-Sep-2024
चार स्तर पर चेकिंग हो रही है।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
दीक्षांत समारोह में आने वाले आमंत्रितों को कड़ी सुरक्षा के बाद ही आडिटोरियम में जाने दिया जा रहा है। कैंपस के गेट से लेकर आडिटोरियम तक सुरक्षा का तीन स्तरीय घेरा बनाया गया है। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। इनमें स्थानीय पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और अन्य सुरक्षा दल शामिल हैं। हर कोने पर सीसीटीवी लगाए गए हैं और आसपास के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
01:46 PM, 19-Sep-2024