{"_id":"6ae0de1a6bc1c40534010f63","slug":"sewer-overflow-in-greenfield-colony-residents-troubled-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83831-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो, लोग परेशान
विज्ञापन
दुर्गंध फैलने से आसपास के लोगों का बुरा हाल, बीमारियां फैलने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बाजार के पास सड़क पर सीवर का गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
सड़क पर गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को संभलकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों और काम पर जाने वाले लोगों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों और दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जमा पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों को आशंका है कि लंबे समय तक गंदगी बनी रहने से बीमारियां फैल सकती हैं।
सीवर का पानी जमा होने से सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है। दुर्गंध फैल रही है।
- दिनेश, निवासी
बाजार में आने वाले ग्राहक गंदे पानी के कारण दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
- सुभाष, दुकानदार
घरों में सीवर का पानी आने से हमारी परेशानी बढ़ गई है। समस्या सुलझाई जाए।
- संगीता, निवासी
कई दिनों से बनी इस समस्या का समाधान होना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिले।
- पंकज, निवासी