Indore Building Collapses: इंदौर में अचानक गिरी इमारत, घायलों में बच्चे भी शामिल, देर रात तक चला बचाव कार्य
{"_id":"68d186c41363348eae0aa232","slug":"indore-building-collapses-live-dilapidated-building-suddenly-collapses-many-people-buried-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Building Collapses: इंदौर में अचानक गिरी इमारत, घायलों में बच्चे भी शामिल, देर रात तक चला बचाव कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 23 Sep 2025 02:06 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:06 AM IST
खास बातें
इंदौर के रानीपुरा इलाके में एक पुरानी तीन मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं।
विज्ञापन
देर रात तक चलता रहा बचाव कार्य
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
लाइव अपडेट
01:08 AM, 23-Sep-2025
देर रात तक बचाव कार्य चला
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पुलिस और प्रशासन ने देर रात तक बचाव कार्य जारी रखा। रात 1 बजे एक महिला को मलबे में से निकाला गया। कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की संभावना है। बचाव दल लगातार मलबा हटा रहे हैं।
12:13 AM, 23-Sep-2025
7 साल पहले गिरी थी होटल
आज के हादसे के बाद लोगों को इंदौर में 31 मार्च 2018 की घटना याद आ गई। जब सरवटे बस अड्डे के पास एक होटल गिरी थी जिसमें दस लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
11:54 PM, 22-Sep-2025
10 लोग हुए घायल
हादसे में दस लोग घायल हुए हैं। इनमें अल्ताफ उम्र 28 वर्ष, रफीउद्दीन 60 वर्ष, यासिरा 3 माह, नबी अहमद 7 वर्ष, सबिस्ता अंसारी 28 वर्ष, सेबुद्दीन 62 वर्ष, सलमा बी 45 वर्ष, आलिया अंसारी 23 वर्ष, शाहिदा अंसारी 55 वर्ष और अमीनुद्दीन 40 वर्ष शामिल हैं।
11:35 PM, 22-Sep-2025
फोन पर हो रही दबे लोगों से बात
बिल्डिंग मलबे में तब्दील नहीं हुई है। इस कारण जो लोग भीतर फंसे हैं। उनमें से कुछ लोगों की बचाव में जुटे रहवासियों से बात भी हो रही है। एक घायल ने बताया कि उनका पैर फंस गया है जिस घायल का पैर दबा हुआ है, उस तक पहुंचने के लिए कटर मशीन से छत को काटा जा रहा है, ताकि उसे सबसे पहले निकाला जा सके। बबलू नामक युवक भी मलबे में फंसा हुआ है लेकिन वो किस हिस्से में फंसा है।इसका पता नहीं चल पाया। रिश्तेदारों ने उससे कॉल कर संपर्क किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद था।
11:23 PM, 22-Sep-2025
तीन मंजिला मकान सात सौ वर्ग फीट में बना था। इसमें तीन दुकान, एक गोडाउन के अलावा तीन परिवार रहते थे। निगम के अमले के अलावा स्थानीय रहवासी भी बचाव में जुटे। दुकानें खुलवाकर कटर, गैस कटर, सब्बल की व्यस्था की। मौके पर कुछ और जेसीबी मशीन के साथ ही पोकलेन मशीन बुलाई गई है। साथ ही कुछ एंबुलेंस भी मौजूद है। इधर घायलों को एमवाय अस्पताल लाया गया है। यहां उनका इलाज भी शुरू कर दिया गया है। घायलों का हाल जानने के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया भी अस्पताल पहुंचे हैं। घायलों में शाहिदा बी, शमीमुद्दीन अंसारी, अल्ताफ,नवी अहमद रफीउद्दीन अंसारी शामिल हैं।
11:18 PM, 22-Sep-2025
मौके पर बचाव कार्य जारी है।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
11:05 PM, 22-Sep-2025
पहले से ही कमजोर थी इमारत
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं और अक्सर प्लास्टर व मलबा गिरता रहता था। रहवासियों ने बताया कि कई बार इस इमारत को खाली करने की बात भी उठी थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। सोमवार को दिनभर हुई तेज बारिश के कारण इमारत और कमजोर हो गई और रात में अचानक ढह गई। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। अब तक आठ लोगों को निकाला जा चुका है। आशंका और भी लोगों के दबे होने की जताई जा रही है।
11:00 PM, 22-Sep-2025
मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
जेसीबी मशीनों के माध्यम से मलबा हटाने का काम जारी है, जबकि पूरे हादसे के इलाके को सील कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जमा हुई भीड़ को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हादसे के समय इमारत में 19 लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत के बेसमेंट में पानी भरा हुआ था। मोबाइल की टार्च में बुलडोजर की लाइट की रोशनी के बीच बचाव का काम जारी तीन मंजिला बिल्डिंग की छत पर टीन का शेड भी बनाया गया था। तीन अन्य घायलों को मलबे से निकाला गया।
10:48 PM, 22-Sep-2025
Indore Building Collapses: इंदौर में अचानक गिरी इमारत, घायलों में बच्चे भी शामिल, देर रात तक चला बचाव कार्य
इंदौर में सोमवार रात करीब 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। शहर के व्यस्ततम इलाके रानीपुरा में 3 मंजिला पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई। इसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना पर राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे में दो की मौत हो गई और 12 लोगों को घायल अवस्था में निकालकर महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया चार लोगों की हालत गंभीर है।
