फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास: PM मोदी बोले- पानी के लिए आंबेडकर ने काम किया, कांग्रेस ने सच्चाई छिपाई

Wed, 25 Dec 2024 02:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 25 Dec 2024 02:48 PM IST
खास बातें

PM Modi in Khajuraho River Linking Project: पीएम नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कर दिया है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को फायदा होगा। किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और शहरों में पेयजल भी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

विज्ञापन
PM Modi MP Visit Live Prime Minister Modi Lay Foundation for Ken-Betwa River Link Project in Khajuraho News
पीएम मोदी देंगे केन-बेतवा परियोजना की सौगात। - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

02:17 PM, 25-Dec-2024
बुंदेलखंड की अहम भूमिका
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश देश के टॉप की इकॉनमी में से एक होगा। इसमें बुंदेलखंड की बड़ी भूमिका होगी। विकसित मध्य प्रदेश और विकसित भारत बनाने में बुंदेलखंड अपनी भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि पानी हर किसी के जीवन से जुड़ा है। इसलिए ही आज यह लोगों की भीड़ मुझे आशीर्वाद देने आई है। 

02:02 PM, 25-Dec-2024
केंद्रीय जलआयोग बाबा साहब आंबेडकर की देन
पीएम मोदी ने बाबा साहब आंबेडकर को जल शक्ति योजनाओं का क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जलआयोग के पीछे बाबा साहब आंबेडकर का हाथ था। लेकिन कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब को क्रेडिट नही दिया। सभी कामों के लिए एक व्यक्ति को क्रेडिट दिया गया। देश के राज्यों के बीच पानी को लेकर विवाद थे। देश में जल शक्ति के लिए बाबा साहब आंबेडकर ने प्रयास किए।  

सच्चाई को दबाकर रखा गया
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जल संकट के स्थाई सामाधान के लिए नहीं सोचा। भारत के लिए नदी जल का महत्त्व क्या है इसको समझने वाले लोगों में बाबा साहब आंबेडकर पहले व्यक्ति थे। देश आजाद होने के बाद सबसे पहले जल शक्ति के लिए, पानी के लिए दूरदृष्टि आयोजन , पानी का सामर्थ के बारे में सबसे पहले बाबा साहब ने सोचा था। इस सच्चाई को दबाकर रखा गया। एक ही व्यक्ति को क्रेडिट देने के नशे में सच्चे सेवक को भुला दिया गया। देश आजाद होने के बाद भारत की जल शक्ति, नदियों के लिए बड़े बांध बनाने की दूरदृष्टि , बड़ी नदी घाटी योजनाओं के लिए बाबा साहब ने काम किया। जल शक्ति आयोग भी बाबा साहेब की देन है।
विज्ञापन
01:45 PM, 25-Dec-2024
कांग्रेस की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करती थीं
पीएम मोदी ने कहा देश में जब जब भाजपा को जहां जहां सेवा करने का मौका मिला है। हमनें पुराने रिकॉर्ड तोड़कर काम किया है।  आजादी के दिवानों ने जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करने के लिए हम दिन रात पसीना बहा रहे हैं। अतीत में कांग्रेस की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करने का काम करती थी। अखबरों में विज्ञापन देना, दीए जलाना ही उनका काम था। 35-35 साल बीते के बाद भी योजनाओं का काम शुरू नहीं होता था।  
01:41 PM, 25-Dec-2024
बुंदेली भाषा से भाषण की शुरुआत
केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के बाद पीएम मोदी अब कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बुंदेलखंड की भाषा से की। उन्होंने इसाई समाज के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार को एक साल पूरा हो गया है। मप्र के लोगों को मैं इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस एक साल में प्रदेश में विकास की अगल रफ्तार दिख रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास हुआ है। ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण भी हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि आज अटलजी की जयंती को 100 साल हो गए हैं। यह हमारे लिए सुशासन दिवस है। 

सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान
पीएम मोदी ने कहा- मप्र में 1100 से अधिक अटल ग्राम सेवा सदन के निर्माण का काम आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए पहली किस्त जारी की गई है। अटल ग्राम सेवा सदन गांवों के विकास को नई गति देंगे।
हमारे लिए सुशासन दिवस एक दिन का कार्यक्रम भर नहीं है। सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। मप्र में आप सभी लगातार भाजपा को चुन रहे हैं। इसके पीछे सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है।
01:30 PM, 25-Dec-2024
केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास
पीएम नरेंद्र मोदी ने केन और बेतवा नदियों के जल को एक साथ मिलाकर केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने वाजपेयी पर डाक टिकट भी जारी किया गया।




01:20 PM, 25-Dec-2024
कांग्रेस बुंदेलखंड का भला नहीं सोच सकती
सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी का आभार मानते हुए कहा कि आपने सरकार, समाज और व्यवस्था पर समान रूप से ध्यान रखते हुए जो आदर्श स्थापित किए, उसके लिए में आपको नमन करता हूं। आपने जयपुर में सही कहा था, हमारा देश बाकी देशों के लिए आदर्श बनना चाहिए। देश के सभी राज्यों के बीच समन्वय होना चाहिए। लेकिन, कांग्रेस ने वर्षों तक यह नहीं किया। आज भी उनसे यह सब नहीं देखा जा रहा है। वे कभी बुंदेलखंड का भला नहीं सोचते हैं। जो हो रहा है यह सिर्फ मोदीजी ही कर सकते हैं। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार पांच साल में ढाई लाख लोगों को नौकरी देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:12 PM, 25-Dec-2024
कांग्रेस ने वोट मांगकर सिर्फ सरकार बनाई
सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज मध्य प्रदेश की धरती पर अनोखा इतिहास लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलटजी ने जो सपना देखा वो आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन में पूरा हो रहा है। कांग्रेस इतने सालों तक लोगों से वोट मांगकर सरकार बनानी रही, लेकिन बुंदेलखंड की ओर ध्यान नहीं दिया। यहां लोग सूखे से परेशान बने रहे। मैं पीएम मोदी का आभार मानता हूं कि उन्होंने सरकार में आने के बाद किसान, गरीब समेत समाज के सभी वर्गों की चिंता की।     
01:00 PM, 25-Dec-2024
सशक्त और समृद्ध बनेगा बुंदेलखंड  
केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने अपने संबोधन से की। इस दौरान उन्होंने परियोजना को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड सशक्त और समृद्ध बनेगा। 
12:55 PM, 25-Dec-2024
सीएम यादव ने पीएम मोदी का किया स्वागत
मप्र के सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम के बाल काल की मूर्ति भेंट की। वहीं, सांसद वीडी शर्मा ने पीएम मोदी को अलट की छोटी सी मूर्ति भेंट की। 
12:51 PM, 25-Dec-2024
खुली गाड़ी में सवार होकर मंच की ओर जा रहे पीएम मोदी 
पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए मंच की ओर बढ़ रहे हैं। वे खुली गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकर करते हुए आगे जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद हैं। 




केन-बेतवा लिंक परियोजना की जानकारी लेते पीएम मोदी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed