MP Budget Session Live: घनघोरिया बोले- नर्मदा शिव की नहीं भाजपा की बेटी, विजयवर्गीय बोले- बयान पर माफी मांगे
{"_id":"65cc4951e6d5b05ded059146","slug":"mp-vidhan-sabha-budget-session-2024-live-updates-rajya-sabha-nominations-2024-02-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Budget Session Live: घनघोरिया बोले- नर्मदा शिव की नहीं भाजपा की बेटी, विजयवर्गीय बोले- बयान पर माफी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 14 Feb 2024 03:55 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:55 PM IST
खास बातें
MP Assembly Session 2024, Rajya Sabha Polls Nomination: भाजपा ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 15 फरवरी को नामांकन की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
ग्राफिक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:09 PM, 14-Feb-2024
कांग्रेस ने अशोक सिंह को भेजा राज्यसभा
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों की छह राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश से अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह कर्नाटक से अजय माकन, डॉ. सैयद नासिर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर को और तेलंगाना से रेणुका चौधरी व अनिल कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया, जिसमें कहा जा रहा था कि कमलनाथ मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे। दरअसल, कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह किया था कि सोनिया गांधी मध्य प्रदेश से नामांकन दाखिल करें। इसके बजाय सोनिया ने राजस्थान को चुना और मंगलवार को वहां से नामांकन दाखिल किया।

01:54 PM, 14-Feb-2024
किसान आंदोलन का मुद्दा भी उठा
कांग्रेस ने ओला-पाला गिरने की वजह से फसलों को हुई क्षति और मुआवजे का मुद्दा उठाया। फसल बीमा पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि दिल्ली की तरफ देखेंगे तो किसानों की हालत पता चलेगी। किसानों का दर्द कैलाश विजयवर्गीय को नहीं पता है। इस पर विजयवर्गीय बोले कि पूरे देश के नहीं दो-तीन राज्यों के, पंजाब के ही किसान दिल्ली में हैं। किसानों के प्रति बहुत जवाबदेह हैं। हमने किसानों के लिए बेहतर काम किया है। इस पर कांग्रेस के रामनिवास रावत ने कहा कि किसानों पर बॉर्डर पर रात में आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि नियम 139 के तहत चर्चा हो रही है। इसका मुद्दा मध्य प्रदेश ही रखा जाए। बाहर की बात न की जाए।
शेखावत ने कहा कि महाकौशल - विन्ध्य, सागर, रीवा, शहडोल समेत कई जिलों में ओला गिरने से किसानों की फसलें बर्बाद हुई है। बीमा कंपनियों ने लूट का धंधा बना रखा है। बीमा कंपनियां पैसा लेकर भाग जाती हैं। सरकार बताएं कि बीमा कंपनियों ने बीमा की कितनी राशि किसानों को दी है। बीमा कंपनियां तो किसानों को 12-13 रुपये का मुआवजा देती है। इस पर बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार ने इस मसले पर पटवारियों को निलंबित भी किया है। 2.72 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सरकार वितरित कर चुकी है। 2,700 किसान अभी प्रक्रिया में है। 11 फरवरी को ओलावृष्टि हुई थी और 12 फरवरी को सरकार ने हर जिले के लिए जांच दल गठित कर दिए थे। सरकार ने निर्णय भी लिया है कि 50% से अधिक क्षति होती है तो शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा।

12:40 PM, 14-Feb-2024
नर्मदा में गंदा पानी मिलने को लेकर हंगामा
जबलपुर में नर्मदा में गंदा पानी मिलने पर ध्यानाकर्षण को लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने नर्मदा नदी का जल अशुद्ध होने का मुद्दा उठाया। इस पर नगरीय प्रशासन विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह कहना सही नही है कि नर्मदा नदी में गंदा पानी मिल रहा है। ग्वारीघाट बस्ती से निकलने वाले गंदे पानी को नर्मदा नदी में जाने से रोकने की व्यवस्था की गई है। अन्य स्थानों पर सर्वे करवाया जा रहा है। हमारी नर्मदा मैया पर बहुत श्रद्धा है। हम नर्मदा नदी को मां मानते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज मेरे पास फोन आया कि ये केवल जबलपुर का नहीं बल्कि श्रद्धा का सवाल है। नर्मदा नदी में गन्दा पानी न मिले, यह सरकार की प्रथमिकता है। विजयवर्गीय ने सदन को आश्वस्त किया कि दो वर्ष में नर्मदा नदी में प्रदेश के किसी भी हिस्से से गंदा पानी नहीं मिलेगा।
कांग्रेस विधायक ने इस पर कहा कि मां नर्मदा शिव की नहीं भाजपा की बेटी है। इसे लेकर सदन में हंगामा हो गया। मां नर्मदा पर की गई टिप्पणी को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह मर्यादा विहीन टिप्पणी है। कैलाश विजयवर्गीय बोले कि घनघोरिया को इस पर माफी मांगना चाहिए। यह बेहद ही अपमानित करने वाली बात है। बयान को विधानसभा की कार्यवाही से विलोपित करना चाहिए। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई।

12:38 PM, 14-Feb-2024
बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को दी चुनौती
शिवपुरी जिले के करैरा से भाजपा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने शिवपुरी जिले में आरबीसी नहर से सिंचाई के लिए पानी न मिलने को लेकर ध्यानाकर्षण दिया। इस पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि पानी दिया जा रहा है। इस पर विधायक भड़क गए। उन्होंने कहा कि जांच करवा लीजिए। यदि गांव में पानी दिया जा रहा हो तो विधायकी छोड़ दूंगा।
12:35 PM, 14-Feb-2024
बैतूल मामले में कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव, अध्यक्ष ने किया अस्वीकार
मध्य प्रदेश के बैतूल में आदिवासी युवक के साथ पिटाई के मामले में कांग्रेस ने विधानसभा में स्थगन देकर चर्चा की मांग की। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने कहा कि स्थगन पर चर्चा करने के लिए समय तय किया जाए। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्थगन स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि स्थगन की जानकारी नौ बजकर 50 मिनट पर दी गई। निर्धारित समय के बाद सूचना देने के आधार पर स्थगन स्वीकार नहीं किया गया।
12:01 PM, 14-Feb-2024
नेता प्रतिपक्ष ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हजारों करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विधानसभा स्तर की जांच समिति गठित कर प्रदेश स्तर पर जांच कराई जाएगी। इसी तरह मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि संवेदनशीलता पर प्रश्न न उठाया जाएं। केंद्र से इतना पैसा आया है कि यहां मैनपॉवर ही नहीं है। गुणवत्ता को लेकर केंद्र ओर राज्य दोनों सरकारें गंभीर हैं। सभी को पलीता न लगाएं। यदि कोई स्पेसिफिक काम हो तो उसे उठाएं। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गांव में नलों से पानी नहीं आ रहा है। यह बात मैं प्रमाण के साथ कह सकता हूं। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह सवाल एक विधानसभा से जुड़ा है। भ्रष्टाचार के आरोपी के नाम पर डराए नहीं, एक नहीं दस जांच कराएंगे लेकिन डरेंगे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:58 AM, 14-Feb-2024
कांग्रेस ने उठाया बैतूल में आदिवासी के साथ अत्याचार का मुद्दा
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बैतूल में आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटकाकर पीटने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। राज्य सरकार आदिवासियों की रक्षा नहीं कर पा रही है। वहीं, राज्य सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि इस तरह का अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
यहां पढ़िए बैतूल के अत्याचार की पूरी खबर-
बैतूल में आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटकाया, फिर बेल्ट और लकड़ी से पीटा, घटना का वीडियो हुआ वायरल

10:52 AM, 14-Feb-2024
सिंघार ने उठाए भाजपा के नामों पर सवाल
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एल मुरुगन को उम्मीदवार बनाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या मध्य प्रदेश में भाजपा को उम्मीदवार नहीं मिले? बाहर के लोगों को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की सूची भी चंद मिनट में आएगी। सदन में कांग्रेस बुधवार को ओला-पाला का मुद्दा उठाएगी। जहां किसानों को नुकसान हुआ है, वहां तत्काल सर्वे कराया जाए और मुआवजा दिया जाए। वहीं, उप-नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि हम कोई भाजपा के पिछलग्गू थोड़ी ना है। चुनाव आयोग ने एक तारीख तय की है, जो होगी उस हिसाब से उम्मीदवार घोषित करेंगे। हमारी पार्टी अपने हिसाब से काम करती है।

10:51 AM, 14-Feb-2024
मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार।
- फोटो : अमर उजाला
कौन हैं भाजपा के उम्मीदवारः
- एल मुरुगनः केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। सात जुलाई 2021 को उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वे भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष थे। मुरुगन ने 2011 और 2021 में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हारे थे। हालांकि, मद्रास हाईकोर्ट में भारत सरकार के स्थायी वकील बने। 2017 में उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। 12 मार्च 2020 को उन्हें भाजपा तमिलनाडु इकाई का प्रमुख बनाया गया। वह अरुंथथियार समुदाय से इस पद को संभालने वाले पहले व्यक्ति हैं। वह इस समय मध्य प्रदेश का ही प्रतिनिधित्व राज्यसभा में कर रहे थे।
- उमेश नाथ महाराजः उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के पीठाधीश्वर हैं बाल योगी संत उमेश नाथ जी महाराज। अखिल भारतीय वाल्मिकी सनातन धर्म के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही वे वाल्मीकि समाज के बड़े संत हैं। उनके भक्त मध्य प्रदेश और राजस्थान में फैले हैं। इनसे आशीर्वाद लेने संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंच चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर मोहन यादव तक बाबा के आश्रम जाते रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी उमेशनाथ महाराज के अच्छे रिश्ते हैं।
- माया नारोलियाः मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। नर्मदापुरम जिले से आती हैं और नगर पालिका की अध्यक्ष भी रही हैं। रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोप लगे थे। विधानसभा चुनावों में विधायक का टिकट पाने की तगड़ी दावेदार थी।
- बंसीलाल गुर्जरः भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मंदसौर से ताल्लुक रखने वाले गुर्जर की समाज में अच्छी पकड़ है। पार्टी किसानों को साधना चाहती है, जिसके लिए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।
10:26 AM, 14-Feb-2024
MP Budget Session Live: घनघोरिया बोले- नर्मदा शिव की नहीं भाजपा की बेटी, विजयवर्गीय बोले- बयान पर माफी मांगे
भाजपा ने मध्य प्रदेश के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राज्य की कुल पांच सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसमें भाजपा के तीन और कांग्रेस के एक सीट पर जीत पक्की है। पांचवीं सीट के लिए कशमकश रहेगी। भाजपा ने डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल उम्मीदवार का इंतजार है।