MP Cabinet Expansion Live: मोहन सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ, वर्मा सबसे बुजुर्ग, बागरी सबसे युवा
{"_id":"65888778f28f8e538c052856","slug":"mp-cabinet-formation-live-oath-of-ministers-today-12-days-after-cm-mohan-yadav-s-oath-2023-12-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Cabinet Expansion Live: मोहन सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ, वर्मा सबसे बुजुर्ग, बागरी सबसे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 25 Dec 2023 06:58 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 06:58 PM IST
खास बातें
Madhya Pradesh Cabinet Expansion, MP Cabinet Minister List 2023 News: मप्र में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नई भाजपा सरकार बनने के 12 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से मंथन व अटकलों का दौर चल रहा था। नए मंत्रियों को सोमवार दोपहर तीन बजे बाद शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
मोहन सरकार के मंत्रिमंडल की शपथ साढ़े तीन बजे होने वाली है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:52 PM, 25-Dec-2023
क्षेत्रीय संतुलन को भी साधा
मध्य प्रदेश की नई कैबिनेट में मालवा-निमाड़ से सबसे अधिक 10 मंत्री हैं। इनमें मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी इसी इलाके से आते हैं। विंध्य से डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को मिलाकर तीन मंत्री हैं। मध्य भारत से छह, महाकौशल से पांच, ग्वालियर-चंबल से चार और बुदेलखंड से तीन मंत्री हैं। जातिवार देखें तो मोहन सरकार में एससी और एसटी के पांच-पांच, ओबीसी के 13 और सवर्ण समाज से आठ मंत्री हैं।
उमा भारती ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नवगठित मंत्रिमंडल को क्षेत्रीय और जातिगत तौर पर संतुलित बताया है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व को शुभकामनाएं भी दी हैं।
03:30 PM, 25-Dec-2023
प्रहलाद पटेल ने कैबिनेट पद की शपथ ली
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री
- प्रहलाद सिंह पटेल
- कैलाश विजयवर्गीय
- तुलसी सिलावट
- उदय प्रताप सिंह
- विजय शाह
- राकेश सिंह
- प्रदुम्न सिंह तोमर
- एदल सिंह कसाना
- नारायण सिंह कुशवाहा
- संपतिया उईके
- करण सिंह वर्मा
- निर्मला भूरिया
- विश्वास सारंग
- गोविंद सिंह राजपूत
- इंदर सिंह परमार
- नागर सिंह चौहान
- चैतन्य कश्यप
- राकेश शुक्ला
- कृष्णा गौर
- धर्मेंद्र लोधी
- दिलीप जायसवाल
- गौतम टेटवाल
- लखन पटेल
- नारायण पवार
- राधा सिंह
- प्रतिमा बागरी
- दिलीप अहिरवार
- नरेन्द्र शिवाजी पटेल
विज्ञापन
03:22 PM, 25-Dec-2023
कृष्णा गौर ने माना आभार
भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर राजभवन पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, सीएम मोहन यादव का आभार व्यक्त करती हूं, कि उन्होंने मुझे प्रदेश की सेवा का अवसर दिया। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी राजभवन पहुंच गए हैं।
02:58 PM, 25-Dec-2023
मंत्री बनाए जाने वाले विधायक राजभवन पहुंच गए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
02:01 PM, 25-Dec-2023
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान सामने आया है। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि अटल जी की जयंती पर नई सरकार आकार ले रही है। मंत्रिमंडल में अनुभव की भट्टी में पके वरिष्ठ राजनेता और युवा जोश शामिल हैं। मंत्रिमंडल पूरी तरह संतुलित और क्षेत्रिय आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है। पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन और सीएम मोहन यादव जी की अगुवाई में प्रदेश को सुशासन देगी नई सरकार। प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी सरकार। मुझे विश्वास है कि, संकल्प पत्र के वचनों को पूरा करेगी नई सरकार। सभी मंत्री मित्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। नया मंत्री मंडल पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा का नया इतिहास रचेगा।
01:22 PM, 25-Dec-2023
विश्वास सारंग पहले भी मंत्री रह चुके हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री
- प्रदुम्न सिंह तोमर
- तुलसी सिलावट
- एदल सिंह कसाना
- नारायण सिंह कुशवाहा
- विजय शाह
- राकेश सिंह
- प्रहलाद सिंह पटेल
- कैलाश विजयवर्गीय
- करण सिंह वर्मा
- संपतिया उईके
- उदय प्रताप सिंह
- निर्मला भूरिया
- विश्वास सारंग
- गोविंद सिंह राजपूत
- इंदर सिंह परमार
- नागर सिंह चौहान
- चैतन्य कश्यप
- राकेश शुक्ला
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
- कृष्णा गौर
- धर्मेंद्र लोधी
- दिलीप जायसवाल
- गौतम टेटवाल
- लखन पटेल
- नारायण पवार
राज्यमंत्री
- राधा सिंह
- प्रतिमा बागरी
- दिलीप अहिरवार
- नरेन्द्र शिवाजी पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन
01:09 PM, 25-Dec-2023
तुलसीराम सिलावट के बंगले पर जश्न की तैयारी
- फोटो : सोशल मीडिया
मंत्री बनने से पहले विधायकों के बंगलों पर जश्न की तैयारी। सांवेर विधायक तुलसी सिलावट के बंगले पर टेंट तंबू लग रहे हैं। मंत्रिमंडल की शपथ के बाद बंगले पर कार्यकर्ताओं के लिए आयोजन रखा गया है।
01:00 PM, 25-Dec-2023
उदय प्रताप सिंह सांसद से विधायक बने हैं।
- फोटो : अमर उजाला
नए मंत्रिमंडल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुराना अनुभव, नई ऊर्जा और नई उमंग के समीकरण से मंत्रिमंडल बनाया गया है। नया मंत्रिमंडल जनता की आशाओं के अनुरूप काम करेगा। टीम स्प्रिट से सब मिलकर साथ काम करेंगे। दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से भाजपा विधायक लखन पटेल और जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी को फोन आया है और उन्हें भोपाल बुलाया गया है। विधायक कृष्णा गौर को मंत्री बनाए जाने को लेकर गौर के बंगले पर खुशी का माहौल है।
11:47 AM, 25-Dec-2023
राकेश सिंह सांसद से विधायक बने हैं।
- फोटो : अमर उजाला
11:09 AM, 25-Dec-2023
भोपाल पहुंचने लगे नेता
मोहन सरकार के मंत्रिमंडल गठन के लिए उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला भी जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रहलाद सिंह पटेल भी जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। सतना जिले की रैगांव सीट से पहली बार विधायक बनी प्रतिमा बागरी भी मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें भी फोन पहुंचा है।