फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Assembly Session 2026: विधानसभा में उठा विधायक को मूसा गैंग की धमकी का मुद्दा; आर्थिक सर्वेक्षण हुआ पेश

Tue, 17 Feb 2026 04:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Feb 2026 04:07 PM IST
खास बातें

MP Assembly Session 2026: बजट के पहले मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 सदन में प्रस्तुत किया गया। इसके अनुसार व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।

विज्ञापन
MP Assembly Session Live Day 2 Finance Minister Devda to Present Third Supplementary Budget key highlights
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:25 PM, 17-Feb-2026

2021 से अब तक करीब तीन लाख लड़कियां एमपी से गायब-विधायक हीरालाल अलावा

मानवर से कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने प्रदेश से गायब हो रही बच्चियों का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि साल 2021 से अब तक करीब तीन लाख लड़कियां गायब हो चुकी हैं। हर दिन 23 लड़कियां गायब हो रही हैं। अमेरिका में एपस्टीन फाइल्स ने दुनिया में हड़कंप मचा रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी क्या एपस्टीन फाइल्स चल रही है। क्या हो रहा है, गजब बेटियों के साथ सरकार जवाब दे। उन्होंने कहा कि किसी भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
04:09 PM, 17-Feb-2026

एमपी सरकार 25 साल की सोच रख रही -भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सदन में कहा कि एमपी सरकार 25 साल की सोच रख रही है। वहीं कांग्रेस सरकार 5 साल का सोचकर काम करती थी। एमपी सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत पर फोकस कर रही है। भोपाल में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड मुसलमानों के बने हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम के 2 छंद दिए थे। मोदी सरकार ने 6 छंद दिए हैं। कांग्रेस के नेता वन्दे मातरम गाने से मना करते हैं। इसके साथ ही  कांग्रेस विधायक ने रामेश्वर शर्मा से सदन में वन्दे मातरम गाने की भी बात कही
विज्ञापन
04:02 PM, 17-Feb-2026

विधायक को मूसा गैंग द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सदन में गूंजा

विधानसभा में बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल को मूसा गैंग द्वारा धमकी दिए जाने का मामला गूंजा। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने ये मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि  सत्ताधारी दल का विधायक सुरक्षित नहीं है। मूसा गैंग के नाम पर उन्हें धमकाया गया है।  मूसा गैंग के डर से विधायक छुप कर रहे थे। उनको कोरेक्स जैसे नशे का विरोध करने पर धमकी दी जा रही थी।   

 
03:52 PM, 17-Feb-2026

म.प्र. ने प्रस्तुत किया संतुलित विकास का आदर्श उदाहरण  : उप मुख्यमंत्री देवड़ा


उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने दूरदर्शी आर्थिक नीतियों के साथ संतुलित और समावेशी विकास का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में प्रस्तुत आँकड़ों से जाहिर है कि मध्यप्रदेश योजनाबद्ध, संतुलित और परिणामोन्मुख विकास पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। देवडा ने कहा कि मध्यप्रदेश का विकास योजनाबद्ध, संतुलित और समावेशी रणनीति पर आधारित है। कृषि से उद्योग, सेवा से सामाजिक क्षेत्र और वित्तीय अनुशासन से सुशासन तक प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति हुई है।

उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विधानसभा में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पर कहा कि वर्ष 2025-26 अग्रिम अनुमान में राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) प्रचलित भाव पर 16,69,750 करोड़ रूपये आंका गया है, जो वर्ष 2024-25 के 15,02,428 करोड़ रुपये की तुलना में 11.14 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। इसी प्रकार स्थिर (2011-12) भाव पर जीएसडीपी 7,81,911 करोड़ रूपये अनुमानित है, जो 8.04 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि को प्रतिबिंबित करता है। उन्होने कहा कि आर्थिक विस्तार केवल मूल्य वृद्धि का परिणाम नहीं, बल्कि वास्तविक उत्पादन और गतिविधियों में वृद्धि का परिणाम है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2011-12 में प्रचलित भाव पर 38,497 रूपये रही प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1,69,050 रूपये हो गई है। स्थिर (2011-12) भाव पर यही आय 76,971 रूपये तक पहुँच गई है। उन्होंने कहा कि यह आय स्तर में सुधार का संकेत है, जो जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन को रेखांकित करता है। देवड़ा ने वर्ष 2025-26 में प्रचलित भाव पर सकल राज्य मूल्य वर्धन (जीएसवीए) में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान 43.09 प्रतिशत, द्वितीयक क्षेत्र का 19.79 प्रतिशत तथा तृतीयक क्षेत्र का 37.12 प्रतिशत रहा। स्थिर भाव पर यह संरचना क्रमशः 33.54 प्रतिशत, 26.18 प्रतिशत और 40.28 प्रतिशत रही
03:16 PM, 17-Feb-2026

इंदौर के भागीरतपुरा की घटना ने शहर को शर्मसार किया

स्वच्छता में देशभर में नंबर वन माने जाने वाले इंदौर के भागीरतपुरा में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। सवाल उठाया जा रहा है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद न तो राज्यपाल की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया आई और न ही मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर बयान दिया। आरोप यह भी है कि जो लोग इस मामले पर आवाज उठा रहे हैं, उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि यदि वास्तव में प्रदेश में “स्वर्णिम युग”, बेहतर व्यवस्था और “राम राज्य” जैसी स्थिति है, तो फिर लोगों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की नौबत क्यों आ रही है। उनका कहना है कि आंदोलन यूं ही नहीं होते, बल्कि तब होते हैं जब जनता को अपनी पीड़ा व्यक्त करने के लिए कोई और मंच नहीं मिलता।

03:16 PM, 17-Feb-2026

सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ शुक्ला कुशवाहा का सरकार पर हमला

सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ शुक्ला कुशवाहा ने विधानसभा में राज्य सरकार के अभिभाषण पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर किसी को वर्तमान समय ‘स्वर्ण काल’ लग रहा है, तो जिसने भी यह अभिभाषण ड्राफ्ट किया है, उसने बहुत अच्छा काम किया है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अभिभाषण पढ़ने के बाद तो कई विभाग बंद कर देने चाहिए। “अगर सब कुछ अच्छा ही अच्छा है तो पुलिस विभाग बंद कर दीजिए, जेल बंद कर दीजिए। दुनिया भर की छापेमारी और चौकियां भी बंद कर दीजिए, क्योंकि अभिभाषण में तो कहीं कोई कमी दिखाई ही नहीं दे रही।”

कुशवाहा ने कहा कि जब भी किसी कमी की बात होती है तो सरकार कांग्रेस शासनकाल का हवाला देने लगती है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने लोकतंत्र बनाया, देश को आज़ादी दिलाई और यह सदन बनाया। आज उन्हीं संस्थाओं में बैठकर कुछ लोग कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार निवेश समिट पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन मध्य प्रदेश के युवाओं को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। उनके मुताबिक, प्रदेश का युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि सरकार केवल बड़े आयोजनों के प्रचार में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
03:14 PM, 17-Feb-2026

राज्यपाल के अभिभाषण के लिए 6 घंटे का समय तय हुआ

राज्यपाल के अभिभाषण के लिए 6 घंटे का समय तय हुआ है। इसमें 34 वक्ताओं को बोलना है अभी तक 2 घंटे में सिर्फ छह वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
02:54 PM, 17-Feb-2026

भाजपा विधायक डॉक्टर सीताराम शर्मा ने किया बड़ा दावा

भाजपा विधायक डॉक्टर सीताराम शर्मा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने रोटी और आवास जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली 65 साल की सरकारों ने इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया. डॉ. सीताराम शर्मा ने कहा कि हम काम करके दिखा रहे हैं, लेकिन विपक्ष सच्ची बातें सुनने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि हम हमेशा विरासत के साथ विकास की बात करते हैं, क्योंकि बिना विरासत के विकास का कोई महत्व नहीं होता.
02:49 PM, 17-Feb-2026

विधानसभा सत्र के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में कथित दूषित पानी से हुई मौत के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने सदन शुरू होने से पहले प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने गंदे पानी की बोतलें लेकर गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी की। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार स्वास्थ्य और पानी की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रही।

आज अनुपूरक बजट पेश होगा

वहीं, सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे और राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन में रखा जाएगा। इसके बाद कल सत्र के तीसरे दिन सरकार मुख्य बजट पेश करेगी।

भोपाल में महिला कांग्रेस का रसोई संसद प्रदर्शन

राजधानी भोपाल में महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेठिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिलेंडर, खाली कड़ाही, चकला-बेलन और थालियां लेकर धरने पर बैठीं। महिलाओं ने थाली बजाकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से रोटियां बेलते हुए संदेश दिया कि महंगाई ने घर-घर की रसोई पर ताला लगा दिया है।

400 रुपए में सिलेंडर की मांग

महिला कांग्रेस ने मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए की जाए। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के कई लाभार्थी अब भी सिलेंडर भरवाने में असमर्थ हैं और ग्रामीण क्षेत्र में लोग लकड़ियां लाकर खाना पकाने को मजबूर हैं। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि 18 फरवरी को पेश होने वाले बजट में महंगाई और रसोई खर्च कम करने के ठोस उपाय नहीं किए गए, तो 19 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के आवास का घेराव किया जाएगा।
02:46 PM, 17-Feb-2026

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने लगाए आरोप




नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि जबकि सरकार 2047 तक दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात करती है, लेकिन उनके पास विधायकों के लिए विकास निधि के लिए 5 करोड़ रुपए देने तक का इंतजाम नहीं है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed