Happy New Year 2024: नववर्ष की शुभकामनाएं, इस साल सेहत को दें प्राथमिकता, खुद से करें ये वादे
{"_id":"659216a96b84f74f1406fb36","slug":"happy-new-year-2024-live-updates-wishes-quotes-shayari-messages-celebration-photos-resolution-welcome-2024-2024-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Happy New Year 2024: नववर्ष की शुभकामनाएं, इस साल सेहत को दें प्राथमिकता, खुद से करें ये वादे","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Mon, 01 Jan 2024 01:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
New Year 2024
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:21 PM, 01-Jan-2024
इस साल बढ़ने न पाए वजन
वजन बढ़ना/मोटापा कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। सभी उम्र के लोगों में ये समस्या देखी जा रही है। बढ़ता वजन हार्ट से लेकर मेटाबॉलिज्म, डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का कारक हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि हम सभी इस साल वजन को कंट्रोल रखने का लक्ष्य बनाएं।
वजन को कंट्रोल रखने में ये टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
12:17 PM, 01-Jan-2024
बढ़ने न पाए शुगर का स्तर
डायबिटीज/ब्लड शुगर बढ़ना मौजूदा समय की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने के लिए आज और अभी से प्रयास शुरू कर दें।
डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मददगार टिप्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
12:08 PM, 01-Jan-2024
चिंता-तनाव को कहें 'बाय'
मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं मौजूदा समय में किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं। कम उम्र के लोग, यहां तक कि स्कूली बच्चों में भी स्ट्रेस-एंग्जाइटी जैसी समस्याओं का निदान किया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध आपके संपूर्ण सेहत से है। अध्ययनों में पाया गया है कि मानसिक स्वास्थ्य विकार आपकी लाइफ एक्सपेक्टेंसी को भी कम कर सकते हैं।
भविष्य में बेहतर सेहत के लिए जरूरी है कि हम मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। नए साल में मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए खुद से कुछ संकल्प लें, जिससे आपका मन स्वस्थ रहे।
मन को स्वस्थ रखने में मददगार हैं ये उपाय
11:58 AM, 01-Jan-2024
परिवार के साथ घूमने की करें प्लानिंग
न्यू ईयर रेजोल्यूशन को पूरा करने के लिए मन को शांत और खुश रखना जरूरी है। नए साल की छु्ट्टियों में परिवार-बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कहां जाएं, अगर इसको लेकर आप कंफ्यूज हैं तो यहां कुछ ऑप्शन हैं जिनमें से आप जगह का चुनाव कर सकते हैं।
परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए नए साल का यादगार बना सकता है।
11:51 AM, 01-Jan-2024
क्या आपके साथ भी होता है ऐसा?
नए साल में हम सभी स्वास्थ्य से लेकर कामकाज, घर से लेकर दफ्तर तक में बेहतर करने के उद्देश्य से कुछ न्यू ईयर रेजोल्यूशन खुद के लिए तय करते हैं। शुरुआत के कुछ दिन बहुत जोश के साथ खुद से किए उन वादों को पूरा करने का प्रयास करते हैं लेकिन वक्त निकलने के साथ ही रेजोल्यूशन फेल होने लगता है। अपने संकल्पों को भूल लोग फिर उसी जीवनशैली में लौट आते हैं, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी। क्या आपके साथ भी अक्सर यही होता है?
न्यू ईयर रेजोल्यूशन को पूरा करने में मदद करेंगे ये टिप्स, जानने के लिए यहां क्लिक करें
नए साल में हम सभी स्वास्थ्य से लेकर कामकाज, घर से लेकर दफ्तर तक में बेहतर करने के उद्देश्य से कुछ न्यू ईयर रेजोल्यूशन खुद के लिए तय करते हैं। शुरुआत के कुछ दिन बहुत जोश के साथ खुद से किए उन वादों को पूरा करने का प्रयास करते हैं लेकिन वक्त निकलने के साथ ही रेजोल्यूशन फेल होने लगता है। अपने संकल्पों को भूल लोग फिर उसी जीवनशैली में लौट आते हैं, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी। क्या आपके साथ भी अक्सर यही होता है?
न्यू ईयर रेजोल्यूशन को पूरा करने में मदद करेंगे ये टिप्स, जानने के लिए यहां क्लिक करें
11:44 AM, 01-Jan-2024
खुद से करें वायदे
नए साल में जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करें। इसके लिए दिनचर्या में कुछ आदतों को शामिल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 2024 में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें। इस साल अपनी आय का कुछ प्रतिशत बचत करने का संकल्प लें ताकि 2024 के अंत कर आप अच्छी बचत कर सकें।
ये पांच वायदे बदल देंगे आपकी जिंदगी
नए साल में जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करें। इसके लिए दिनचर्या में कुछ आदतों को शामिल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 2024 में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें। इस साल अपनी आय का कुछ प्रतिशत बचत करने का संकल्प लें ताकि 2024 के अंत कर आप अच्छी बचत कर सकें।
ये पांच वायदे बदल देंगे आपकी जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन
11:32 AM, 01-Jan-2024
न्यू ईयर रेजोल्यूशन
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ जीवन के लिए सबसे आवश्यक है कि हम सभी अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए प्रयास करें। लाइफस्टाइल में कुछ आवश्यक बदलाव करके आप लंबी आयु पा सकते हैं। कम उम्र से ही इसके लिए प्रयास शुरू कर देना आवश्यक है, ये आपके लिए न्यू ईयर रेजोल्यूशन भी है।
स्वस्थ और लंबी आयु के लिए क्या करें, जानने के लिए यहां पर क्लिक करें
10:52 AM, 01-Jan-2024
शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर दें ध्यान
इस नए साल में शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले उपाय करें। बीमारियों से बचाव करते हुए स्वस्थ और लंबी आयु चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम आपकी इम्युनिटी और जीवन प्रत्याशा दोनों बढ़ा सकते हैं। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट का व्यायाम आपको दीर्घायु बनाने के लिए लाभकारी है। इससे समय से पहले मृत्यु का जोखिम भी 4% कम हो सकता है।
09:54 AM, 01-Jan-2024
मन को रखें स्वस्थ
नए साल में मन को स्वस्थ और सोच पॉजिटिव रखें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मन को स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक है। नए साल में मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने, सोच को पॉजिटिव रखने का लक्ष्य बनाएं। हर सुबह हंसते-मुस्कुराते दिन की शुरुआत करें। अच्छी आदतें अपनाएं।
रहना चाहते हैं चिंता-तनाव से मुक्त? नए साल में जरूर अपनाएं ये आदतें
09:25 AM, 01-Jan-2024
सेहत हमारी प्राथमिकता
नए साल में हम सभी के लिए अच्छी सेहत पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या को ठीक रखना और स्वस्थ-पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत आवश्यक माना जाता है। इस साल में हम सभी को शराब-धूम्रपान को बिल्कुल छोड़ने और दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करने का संकल्प लेना चाहिए।