फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल का परिणाम जल्द होगा जारी, यहां देखें ताजा अपडेट

Wed, 02 Oct 2024 04:48 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 04:48 PM IST
खास बातें

 UP Police Result Kab Aayega |UP Police Constable Result Date Time Live Updates: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी करने वाला है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर घोषित किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
UP Police Constable Result Date 2024 Live Update Know UP Police Result Out Soon at uppbpb.gov.in
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:47 PM, 02-Oct-2024

UP Police Result 2024: 19 सितंबर तक उठा सकते थे आपत्ति

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। अंतिम तिथि की परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को 19 सितंबर, 2024 तक का समय दिया गया था।
01:29 PM, 02-Oct-2024

UP Police Result 2024: जल्द जारी होगा परिणाम

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई ताजा अपडेट नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही नतीजे जारी किए जाएंगे। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in. पर रिजल्ट चेक करना होगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों से रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB डिटेल मांगी जा सकती है। सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
11:58 AM, 02-Oct-2024

UP Police Result 2024: अगला पड़ाव फिजिकल टेस्ट

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे केवल उन उम्मीदवारों को ही फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET) एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पीईटी में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ लगानी होगी वहीं महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी की रनिंग पूरी करनी होगी।
11:12 AM, 02-Oct-2024

UP Police Result 2024: इसी सप्ताह आ सकता है नोटिस

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट से जुड़ी अपडेट इस सप्ताह आने की उम्मीद है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें लेटेस्ट अपडेट मिल सके।
08:24 PM, 01-Oct-2024

UP Police Physical: इस डेट से हो सकते हैं फिजिकल टेस्ट

कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद स्वीकृत पदों के सापेक्ष करीब तीन गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेजों के परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसकी सूचना अक्तूबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नही हैं।
07:37 PM, 01-Oct-2024

UP Police Cutoff 2024: संभावित कटऑफ

यूपी पुलिस कांस्टेबल का कटऑफ पिछली बार की तरह देखने को मिल सकता है। संभावित कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 185-195 मार्क्स, ओबीसी के लिए 175 से 180, अनुसूचित जाति (SC) के लिए150-155 और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 115-120 के आसपास देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:49 PM, 01-Oct-2024

UP Police Result 2024: जल्द जारी होगा रिजल्ट

यूपी पुलिस में 60,244 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को किया गया था। भर्ती बोर्ड ने उत्तर कुंजी जारी करने के बाद, उम्मीदवारों से उसके खिलाफ आपत्तियां भी जमा करा ली हैं। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम और कट-ऑफ का इंतजार है। रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड कटऑफ लिस्ट जारी करेगा। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह जारी हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
06:19 PM, 01-Oct-2024

UP Constbale Bharti Result 2024: सफल अभ्यथी पीईटी/पीएसटी में ले सकेंगे भाग

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET) एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
05:27 PM, 01-Oct-2024

UP Police Bharti Result 2024 Live: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे:
  • रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in. पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, आप इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।
  • जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इसमें दर्ज होगा वे भर्ती के अगले चरण के लिए सफल माने जाएंगे।
05:08 PM, 01-Oct-2024

UP Police Bharti Result Date: कब जारी होगा यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट?

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह जारी हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed