फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: उत्तर भारतीय राज्यों में निकलीं बंपर नौकरियां, जानिए कहां और कब तक करें आवेदन

Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key Hindi News Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों में 3,900 से अधिक शिक्षण पद खाली हैं और 3000 से अधिक शिक्षक वर्तमान में उन रिक्त पदों के खिलाफ तदर्थ आधार पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Result-Sarkari Naukri Live 2022 Latest Govt Jobs Alert Notifications 09 February Jobs In UP Railway Bharti UPSC Recruitment RRB NTPC Hindi News Updates
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:33 PM, 09-Feb-2022

Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ हीं उनके पास 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन टीयर 1 और टीयर 2 परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 

 
09:59 PM, 09-Feb-2022

Sarkari Naukri: डीएसएसएसबी भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 10 जनवरी, 2022
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 9 फरवरी, 2022
3. परीक्षा की तारीख- 1 मार्च, 2022 
विज्ञापन
08:47 PM, 09-Feb-2022

सरकारी नौकरी: 690 पदों पर होगी भर्तियां

डीएसएसएसबी भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 690 निर्धारित की गई है। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) और सेक्शन इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार आज रात 12 बजे से पहले तक अपना आवेदन कर लें। 
07:58 PM, 09-Feb-2022

 सरकारी नौकरी: डीएसएसएसबी में भर्ती के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 9 फरवरी, 2022 को है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना आवेदन नहीं किया है, वह डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 
06:48 PM, 09-Feb-2022

Sarkari Naukri: 11 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन पत्र में सुधार

जिन उम्मीदवारों ने एमपीपीएससी भर्ती के लिए अपना आवेदन कर लिया है और इसमें कोई त्रुटि रह गई हो तो आवेदन पत्र में अब भी सुधार किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क जमा करने होंगे। आवेदन पत्र में सुधार की आखिरी तारीख 11 फरवरी, 2022 है।
06:02 PM, 09-Feb-2022

Govt Jobs Update: कुल 346 पदों पर होगी भर्तियां

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 346 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें 283 पद राज्य सेवा के लिए हैं तो वहीं, 63 पद राज्य वन सेवा के लिए आरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:33 PM, 09-Feb-2022

सरकारी नौकरी 2022: यहां करें अपना आवेदन

जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन नहीं किया है। वह, MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 
05:01 PM, 09-Feb-2022

Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा के लिए सैकड़ों पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज 9 फरवरी, 2022 को आखिरी दिन है। 
04:29 PM, 09-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट्स -सरकारी नौकरी : RSMSSB JE Recruitment 2022

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जूनियर इंजीनिया भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और लिंक शुरू होने के बाद अपना आवेदन भी कर सकते हैं।
03:54 PM, 09-Feb-2022

Sarkari Results-Sarkari Jobs: जूनियर इंजीनियर भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर को रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed