फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result LIVE 2022: देशभर के विभिन्न विभागों में मिल रही सरकारी नौकरी, यहां जानिए जरूरी योग्यता

Mon, 04 Apr 2022 08:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 08:15 PM IST
खास बातें

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Jobs UP Police SI Result 2022, UPTET Result: कोविड-19 महामारी का संक्रमण भले ही दुनियाभर में आर्थिक मंदी का प्रमुख कारण बना हो लेकिन इसके बावजूद भारत के जॉब मार्केट इसका ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। तेजी से फैलने वाले नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे और प्रसार के बावजूद पिछले दो-तीन महीनों में देश में नई भर्तियां होती रही हैं। अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं।
 

विज्ञापन
Sarkari Result Sarkari Jobs Live Updates Check All Details Of Sarkari Naukri Latest News In Hindi in april 2022 
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:14 PM, 04-Apr-2022

सरकारी नौकरी Sarkari Naukri : ईसीआईएल जूनियर तकनीशियन भर्ती

उम्मीदवार को इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक / इलेक्ट्रीशियन / फिटर के ट्रेडों में दो वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास एक साल का अपरेंटिसशिप का अनुभव होना अनिवार्य है। 
07:32 PM, 04-Apr-2022

ITI Pass Jobs in ECIL: पात्रता मापदंड और आयु सीमा

आवेदकों की आयु 31 मार्च, 2022 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है। 
विज्ञापन
06:53 PM, 04-Apr-2022

Sarkari Naukri : ITI Pass Jobs in ECIL

ईसीआईएल की जूनियर तकनीशियन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
06:22 PM, 04-Apr-2022

Govt Jobs : आईटीआई पास के लिए निकलीं बंपर नौकरियां

ईसीआईएल द्वारा 1,625 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें से 814 पद इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में, 184 इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में और 627 फिटर ट्रेड में हैं। 
05:25 PM, 04-Apr-2022

Sarkari Naukri : ECIL Recruitment 2022

यह भर्ती आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए है। ईसीआईएल ने जूनियर तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। जेटी के पदों के लिए नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार, ईसीआईएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
04:45 PM, 04-Apr-2022

Sarkari Naukri : ITI Pass Jobs

सरकारी नौकरी तलाश कर रहे आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आ गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:54 PM, 04-Apr-2022

Govt Job Live: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से आवेदकों के लिए अधिकतम आयु-सीमा 45 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 
02:30 PM, 04-Apr-2022

Sarkari Naukri: 45 पदों पर होगी भर्तियां

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 45 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनमें से 40 पद विशेषज्ञ ग्रेड (सिनियर स्केल -2) के लिए हैं। वहीं, 5 पद विशेषज्ञ ग्रेड (जूनियर स्केल 2) के लिए निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन 2 से 8 अप्रैल, 2022 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। 
01:53 PM, 04-Apr-2022

Sarkari Naukri: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह नोटिफिकेशन को कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट  esic.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी हम आपको इस खबर के माध्यम से दे रहे हैं। 
12:01 PM, 04-Apr-2022

सरकारी नौकरी 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में ग्रेड-2 के पदों पर भर्तियां

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed