05:47 PM, 09-Apr-2022
Sarkari Result: एसएससी सीजीएल 2019 का अंतिम परिणाम जारी
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी सीजीएल (SSC CGL) 2019 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
05:02 PM, 09-Apr-2022
सरकारी नौकरी: इस तारीख तक कर लें आवेदन
KPSC Group C Recruitment के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 29 अप्रैल. 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही कर लें
04:23 PM, 09-Apr-2022
Govt Job 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
कर्नाटक लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई ग्रुप सी भर्ती के द्वारा कुल 410 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रीशियन, ऑपरेटर और स्वास्थ्य निरीक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
03:38 PM, 09-Apr-2022
Sarkari Naukri 2022: कर्नाटक पीएससी में सैकड़ों पदों पर निकलीं भर्तियां
कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) ने ग्रुप सी के रिक्त पदो पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा है, वह कर्नाटक लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
02:47 PM, 09-Apr-2022
सरकारी नौकरी Live: BPSC AAO Exam 2022 परीक्षा पैटर्न
- प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्न होंगे।
- परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें कुल 150 अंक होंगे।
- जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया जाएगा, उन्हें तीन विषयों- हिंदी (100 अंक), सामान्य अध्ययन- I (300), और सामान्य अध्ययन- II (300 अंक), और 300 अंकों के वैकल्पिक विषय के लिए उपस्थित होना होगा।
02:00 PM, 09-Apr-2022
Sarkari Naukri: ऐसे चेक करें परीक्षा का शेड्यूल
जिन उम्मीदवारों ने एएओ के 138 पदों पर के लिए आवेदन किया है, वे उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से बीपीएससी एएओ प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2021 का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
01:10 PM, 09-Apr-2022
Sarkari Naukri Live: बीपीएससी एएओ की प्रारंभिक परीक्षा की तारीखें की जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आयोग 18 जून, 2022 को सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।
12:23 PM, 09-Apr-2022
Sarkari Naukri 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
11:20 AM, 09-Apr-2022
सरकारी नौकरी 2022: इतनें पदों पर होगी भर्तियां
बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 2187 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया इंस्पेक्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी और ऑडिटर आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
10:57 AM, 09-Apr-2022
Govt Job Live: इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन?
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 अप्रैल, 2022 से कर सकेंगे। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई, 2022 को निर्धारित की है।