06:29 PM, 12-Mar-2022
Sarkari Naukri Live: भारतीय सेना में निकली भर्ती, यहां जानिए पात्रता
भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने के अवसर की तलाश कर रहे युवाओं के बेहतरीन अवसर आ गया है। इंडियन आर्मी (Indian Army) ने एक अधिसूचना जारी कर सेना भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:25 PM, 12-Mar-2022
सरकारी रिजल्ट 2022: इस महीने में हुई थी परीक्षा
UPSSSC ने मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 अक्तूबर, 2021 को विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। वहीं, इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर और 20 अक्तूबर, 2019 को किया गया था। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों ने मुख्या परीक्षा में भाग लिया था।
03:39 PM, 12-Mar-2022
Sarkari Result 2022: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट (लोअर-II) 2019 मुख्य परीक्षा में कुल 1,861 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इन सभी उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस भर्ती का आयोजन कुल 672 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया गया था।
02:19 PM, 12-Mar-2022
Sarkari Result: यूपीपीएससी ने जारी किया लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम
उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट (लोअर-II) 2019 के मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
01:03 PM, 12-Mar-2022
सरकारी नौकरी 2022: यूपीपीसीएल जेई ट्रेनी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग के साथ मिक्स्ड डिसिप्लिन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं हो और अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
11:06 AM, 12-Mar-2022
Sarkari Naukri 2022: यूपीपीसीएल जेई चयन प्रक्रिया
यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर सिविल प्रशिक्षु भर्ती 2022 के तहत उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
10:19 AM, 12-Mar-2022
Sarkari Naukri: ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इस निमित्त आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2022 है। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च से 18 अप्रैल, 2022 तक upenergy.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। फटाफट यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
09:58 AM, 12-Mar-2022
Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनी में निकली जेई भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली कंपनी में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कनिष्ठ अभियंता (ट्रेनी) सिविल के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
07:38 PM, 11-Mar-2022
Sarkari Job: आईआईटी बॉम्बे में सबसे कम आरक्षित श्रेणी का स्टाफ
दिसंबर 2021 में दिए आंकड़ों को देखें तो आरक्षित श्रेणी का सबसे कम फैकल्टी स्टाफ आईआईटी बॉम्बे में है। यहां कुल 693 फैकल्टी सदस्यों में महज 3.8 फीसदी आरक्षित श्रेणी से है। आईआईटी दिल्ली में भी सिर्फ 6.5 फीसदी स्टाफ इस श्रेणी से है।
07:12 PM, 11-Mar-2022
सरकारी नौकरी लाइव : किस आईआईटी में कितने पद खाली
शहर : पद (फीसदी में)
- धनबाद : 57.2
- खड़गपुर : 53.4
- दिल्ली : 9.4