क्या अभी भी डाउन है iCloud और Apple Pay?: इंटरनल अपडेट से आई थी बड़ी रुकावट, जानें कंपनी ने क्या कहा
सार
- एपल की सेवाओं में आई थी रुकावट।
- इंटरनल अपडेट से हुई थी समस्या।
- आईक्लॉड और एपल पे हुए प्रभावित।
- कंपनी ने साइबर हमले से किया इनकार।

विस्तार
मंगलवार को एक इंटरनल साॅफ्टवेयर अपडेट की वजह से एपल की कई प्रमुख सेवाओं में भारी तकनीकी रुकावट आई, जिससे अमेरिका समेत कई जगहों पर करोड़ों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपडेट के अनुसार, एपल ने अधिकतर सिस्टम और सेवाओं को बहाल (Restore) कर दिया है, हालांकि कुछ यूजर्स ने आज (बुधवार) भी छिटपुट दिक्कतों की शिकायत दर्ज कराई है।