फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानें जरूरी योग्यता

Sat, 12 Mar 2022 06:29 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 06:29 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs Hindi News Updates: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का।

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live Updates Sarkari Naukri, Govt Job Result in march 2022 Alert in Hindi
सरकारी नौकरी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:29 PM, 12-Mar-2022

Sarkari Naukri Live: भारतीय सेना में निकली भर्ती, यहां जानिए पात्रता

भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने के अवसर की तलाश कर रहे युवाओं के बेहतरीन अवसर आ गया है। इंडियन आर्मी (Indian Army) ने एक अधिसूचना जारी कर सेना भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:25 PM, 12-Mar-2022

सरकारी रिजल्ट 2022: इस महीने में हुई थी परीक्षा

UPSSSC ने मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 अक्तूबर, 2021 को विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। वहीं, इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर और 20 अक्तूबर, 2019 को किया गया था। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों ने मुख्या परीक्षा में भाग लिया था। 
 
विज्ञापन
03:39 PM, 12-Mar-2022

Sarkari Result 2022: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन 

कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट (लोअर-II) 2019 मुख्य परीक्षा में कुल 1,861 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इन सभी उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस भर्ती का आयोजन कुल 672 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया गया था। 
02:19 PM, 12-Mar-2022

Sarkari Result: यूपीपीएससी ने जारी किया लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम

उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट (लोअर-II) 2019 के मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
01:03 PM, 12-Mar-2022

सरकारी नौकरी 2022: यूपीपीसीएल जेई ट्रेनी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग के साथ मिक्स्ड डिसिप्लिन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं हो और अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
11:06 AM, 12-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपीपीसीएल जेई चयन प्रक्रिया

यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर सिविल प्रशिक्षु भर्ती 2022 के तहत उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:19 AM, 12-Mar-2022

Sarkari Naukri: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इस निमित्त आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2022 है। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च से 18 अप्रैल, 2022 तक upenergy.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। फटाफट यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
09:58 AM, 12-Mar-2022

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनी में निकली जेई भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली कंपनी में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कनिष्ठ अभियंता (ट्रेनी) सिविल के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
07:38 PM, 11-Mar-2022

Sarkari Job: आईआईटी बॉम्बे में सबसे कम आरक्षित श्रेणी का स्टाफ

दिसंबर 2021 में दिए आंकड़ों को देखें तो आरक्षित श्रेणी का सबसे कम फैकल्टी स्टाफ आईआईटी बॉम्बे में है। यहां कुल 693 फैकल्टी सदस्यों में महज 3.8 फीसदी आरक्षित श्रेणी से है। आईआईटी दिल्ली में भी सिर्फ 6.5 फीसदी स्टाफ इस श्रेणी से है।
07:12 PM, 11-Mar-2022

सरकारी नौकरी लाइव : किस आईआईटी में कितने पद खाली

शहर  :    पद (फीसदी में)
  • धनबाद   :    57.2
  • खड़गपुर  :  53.4
  • दिल्ली  :  9.4
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed