फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, लाखों में मिलेगी सैलरी

Tue, 24 May 2022 09:52 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 24 May 2022 09:52 PM IST
खास बातें

Result Jobs Live Sarkari Naukri Update 2022: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं के लिए देश में हजारों नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया यहां बताई गई है। 

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live Govt Jobs in Police, BSF , BRO, AFCAT, Bank Vacancy Recruitment Bharti Exam Update Hall Ticket In May 2022 Check Here
Sarkari Naukri Result Jobs Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:31 PM, 24-May-2022

सरकारी जॉब : एसबीआई सेवानिवृत्त कर्मचारी भर्ती

एक्सपीरियंस और स्किल्स के तहत उम्मीदवारों को एटीएम संचालन में कार्य अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मी होने चाहिए और उन्हें वरीयता दी जाएगी। सेवानिवृत्त कर्मचारी के पास स्मार्ट मोबाइल फोन और पीसी/ मोबाइल एप/ लैपटॉप के माध्यम से या आवश्यकता के अनुसार निगरानी के लिए कौशल/ योग्यता और क्षमता होनी चाहिए। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 मई, 2022 तक 60 से 63 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
08:35 PM, 24-May-2022

सरकारी नौकरी : SBI भर्ती 2022 रिक्तियों का विवरण

पोस्ट - चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर - एनी टाइम चैनल (CMF-AC)
  • रिक्ति की संख्या: 503 पद
  • वेतनमान: 36,000/- प्रति माह
पोस्ट - चैनल मैनेजर सुपरवाइजर - एनी टाइम  चैनल (CMS-AC)
  • रिक्ति की संख्या: 130 पद
  • वेतनमान: 41,000/- रुपये प्रति माह
पोस्ट - सपोर्ट ऑफिसर- एनी टाइम चैनल (SO-AC)
  • रिक्ति की संख्या: 08 पद
  • वेतनमान: 41,000/- रुपये प्रति माह
विज्ञापन
07:44 PM, 24-May-2022

Sarkari Jobs : एसबीआई की भर्ती

एसबीआई का लक्ष्य संगठन में चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के 641 पदों को भरना है। आवेदक उम्मीवारों का चयन दस्तावेजों की स्क्रीनिंग और वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।
06:38 PM, 24-May-2022

Govt Jobs: SBI Job Vacancy 2022

जो उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक के भर्ती अभियान के तहत नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 
06:02 PM, 24-May-2022

सरकारी नौकरी: SBI में रिटायर्ड अफसरों की भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई से सेवानिवृत्त अधिकारियों, पूर्व एसोसिएट्स (ई-एबीएस) और अन्य पीएसबी कर्मचारियों से अनुबंध के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
05:30 PM, 24-May-2022

Sarkari Job: SBI Jobs 2022

 एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से भर्ती शुरू की गई है। इस भर्ती में रिटायर्ड यानी सेवा निवृत्त अधिकारियों को मौका मिलेगा, साथ ही वेतन भी शानदार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:23 PM, 24-May-2022

Sarkari Result: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

पंजाब लोक सेवा आयोग ने इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 27 मई, 2022 तक मिलेगी। 
03:29 PM, 24-May-2022

Sarkari Result Live: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

 इस परीक्षा की उत्तर कुंजी को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस उत्तर कुंजी को पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
02:58 PM, 24-May-2022

Sarkari Result: पंजाब नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह भर्ती राज्य के राजस्व और पुनर्वास विभाग के तहत जारी की गई थी। 
01:40 PM, 24-May-2022

Sarkari Naukri 2022: IBPS Recruitment 2022 रिक्ति विवरण 

रिक्त पद का नाम : रिसर्च एसोसिएट्स
पोस्ट एवं पे ग्रेड : ई (E)
मूल वेतन : 44,900/- रुपये प्रति माह
भत्ते एवं लाभ सहित कुल वार्षिक वेतन : लगभग 12 लाख रुपये प्रति वर्ष
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed