Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां
{"_id":"6285c39df96a557be622b6bf","slug":"sarkari-result-naukri-live-govt-jobs-exam-update-admit-card-answer-key-vacancy-recruitment","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 19 May 2022 06:47 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 19 May 2022 06:47 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 (सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इसलिए सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:46 PM, 19-May-2022
UPSC Recruitment : CDS 2 Application Starts
यूपीएससी सीडीएस-2, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर सात जून को शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
05:56 PM, 19-May-2022
Sarkari Jobs : UPSC CDS 2 Application Starts
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-2, 2022 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही UPSC CDS II परीक्षा 2022 के तहत विभिन्न भारतीय सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
05:10 PM, 19-May-2022
Sarkari Vacancy Result: यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा
यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा 2022 में 6622 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न भारतीय सैन्य संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 341 रिक्तियों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए यूपीएससी सीडीएस परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
04:29 PM, 19-May-2022
Govt Jobs Exam Update : यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS-1) परीक्षा, 2022 के परिणाम की घोषणा बुधवार, 18 मई को कर दी है। यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपने परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
03:54 PM, 19-May-2022
Sarkari Naukri: ओएनजीसी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद पीएसटी/ पीईटी/ कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, आवश्यकतानुसार, टाइपिंग परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन के लिए विस्तृत पात्रता और चयन संबंधी नियम शर्तें, ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर देख सकते हैं।
03:13 PM, 19-May-2022
Sarkari Jobs : ओएनजीसी भर्ती 2022
- चरण 1: ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ongcindia.com पर जाएं।
- चरण 2: होम पेज पर करिअर टैब पर क्लिक करें।
- चरण 3: 'लागू करें' लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।
- चरण 4: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:32 PM, 19-May-2022
Sarkari Vacancy: ओएनजीसी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
ओएनजीसी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार 300 रुपये प्रति रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग और पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक आदि श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
01:42 PM, 19-May-2022
सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी : ओएनजीसी की भर्ती
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओएनजीसी की भर्ती के तहत विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों के लिए 922 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
01:04 PM, 19-May-2022
Sarkari Naukri 2022: ONGC Recruitment
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से 900 से अधिक गैर-कार्यकारी रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई, 2022 है।
12:13 PM, 19-May-2022
Result Naukri Live Govt Jobs: ONGC में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस खोज एवं उत्पादक कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर निकला है। ओएनजीसी ने 900 से अधिक गैर-कार्यकारी रिक्तियों के लिए भर्ती के लिए आवेदन जारी किए हैं।