फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Job Result 2023 Live: डीयू में सहायक प्रोफेसर तो असम राइफल्स और एनआईसी में नौकरियां, जानें पात्रता-प्रक्रिया

Mon, 13 Mar 2023 09:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 13 Mar 2023 09:40 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023: सरकारी नौकरी लाइव में आज हम आपको कई सारी नौकरियों के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके काम की हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates Check Latest Govt Jobs Vacancy du nic Board Exam results
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

09:39 PM, 13-Mar-2023

Sarkari Naukri Exam MP HSTET

मध्य प्रदेश में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) की ओर से मध्य प्रदेश हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (HSTET) आयोजित की जाती है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित के लिए न्यूनतम 60 फीसदी और आरक्षित श्रेणियों के लिए 50 फीसदी की आवश्यकता होती है।

Govt Jobs MP TET Answer Key 2023

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

Upcoming Jobs: Price Waterhouse Coopers की 30,000 नौकरियां देने की योजना

अकाउंट्स और एडवाइजरी फर्म प्राइस वॉटरहाउस कूपर्स इंडिया ने भारत में अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार करने के लिए अगले पांच वर्षों में 30,000 लोगों को नियुक्त करने की योजना बनाई है। कंपनी के अनुसार, इसका लक्ष्य देश में अपने कार्यबल को 80,000 तक बढ़ाना है।

Latest Jobs in India : TCS में  लैटरल हायरिंग भी जारी

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मानव संसाधन प्रमुख मिलिंद लक्कड़ ने हाल ही में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि कंपनी अपनी लैटरल हायरिंग नहीं रोक रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी चौथी तिमाही के दौरान कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से कुछ हजार लोगों को काम पर रखेगी।

Job Alert AIR India Hiring

एअर इंडिया द्वारा इस वर्ष 900 से अधिक नए पायलटों और 4,000 से अधिक केबिन क्रू सदस्यों को नियुक्त करने की उम्मीद है। अपनी विस्तारित योजनाओं और बढ़ते बेड़े के लिए मानव संसाधन की मांग को पूरा करने के लिए, कंपनी अधिक रखरखाव इंजीनियरों और पायलटों को नियुक्त करने की भी तैयारी कर रही है।

Sarkari Jobs उच्च न्यायालय ओडिशा की भर्ती

उच्च न्यायालय ओडिशा ने जूनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए  20 मार्च, 2023 तक का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Govt Jobs भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती

हिसार में भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 है। चयन परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी।

Sarkari Jobs लेडी इरविन कॉलेज में भर्ती

लेडी इरविन कॉलेज के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 65 रिक्तियों को भरा जाएगा। ये सभी पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं और अलग-अलग विषयों के लिए हैं। इनके लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

DU Lady Irwin College Recruitment 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 65 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

DU Recruitment 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट gargicollege.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च, 2023 है। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में फैकल्टी पदों पर भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 100 पदों को भरा जाएगा।

 

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed