फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Job Result 2023 Live: सीआरपीएफ-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकलीं भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

Wed, 29 Mar 2023 10:47 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 29 Mar 2023 10:47 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा अवसर है। सीआरपीएफ ने 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates Check Latest Govt Jobs crpf bank board Exam Results news in Hindi
sarkari result 2023, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

10:46 PM, 29-Mar-2023

Sarkari NAukri 2023: एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा 2022 दो मई को

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर के लिए एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा 2022 दो मई को आयोजित की जाएगी। परिणाम के अनुसार, 15,740 उम्मीदवारों ने एसएससी सीपीओ पेपर-2 परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए शारीरिक परीक्षण में अर्हता प्राप्त की है। एसएससी सीजीएल 2023 टियर एक परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। 
09:56 PM, 29-Mar-2023

Govt Jobs Live Update: SSC New Exam Calendar Out

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, मल्टी-टास्किंग (एनटी-स्टाफ) परीक्षा या एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 दो मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक आयोजित की जाएगी। एमटीएस के तहत रिक्तियां 10,880 हैं जबकि सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के लिए 529 रिक्तियां हैं। 
विज्ञापन
09:15 PM, 29-Mar-2023

Sarkari Naukri Exam: SSC Revised Exam Calendar Out

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL Tier 1 और CGL Tier 2 परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। 
08:28 PM, 29-Mar-2023

Job Result 2023 Live: CSIR-CRRI Recruitment 2023

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in पर जाएं।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    चरण 2: सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) की रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    चरण 3: “वैज्ञानिकों के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    चरण 4: इसके बाद आप अपना आवेदन पत्र भरें।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    चरण 5: उम्मीदवार अपने दस्तावेज अपलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
07:27 PM, 29-Mar-2023

CSIR-CRRI Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण

पद नाम : वैज्ञानिक ग्रेड 4 (2)

कुल रिक्त पद : 11

अनुमानित वेतनमान : सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश स्तर -11

कुल मासिक परिलब्धियां : 1,21,641/- रुपये लगभग

आवेदकों के ऊपरी आयु सीमा : 32 वर्ष
06:35 PM, 29-Mar-2023

Sarkari Naukri Exam CSIR-CRRI Recruitment

CSIR-CRRI की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में वैज्ञानिक ग्रेड- 4 (2) पदों के रिक्त 11 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इस भर्ती के लिए बीई या बीटेक/ एमई या एमटेक सिविल इंजीनियरिंग कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:24 PM, 29-Mar-2023

Govt Jobs CSIR-CRRI Recruitment 2023

इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अगर आप वैज्ञानिक बनना चाहते हैं तो वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) आपको शानदार अवसर प्रदान कर रही है। सीएसआईआर के केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान यानी सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) की ओर से 11 साइंटिस्ट ग्रेड-4 (2) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:23 PM, 29-Mar-2023

ISRO Recruitment आवेदन शुल्क

इसरो भर्ती के तहत तकनीकी सहायक पदों के लिए उम्मीदवारों को 750 रुपये और अन्य पदों के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों की जमा की गई फीस की वापसी परीक्षा के आयोजन के बाद कर दी जाएगी।
03:19 PM, 29-Mar-2023

ISRO Recruitment 2023 पदों का विवरण

तकनीकी सहायक: 24 पद
तकनीशियन ‘बी’: 30 पद
ड्राफ्ट्समैन ‘बी’: 1 पद
भारी वाहन चालक ‘ए’: 5 पद
लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘ए’: 2 पद
फायरमैन ‘ए’: 1 पद
 
02:43 PM, 29-Mar-2023

ISRO Recruitment 2023

इन पदों के लिए 18 से 35 साल तक के उम्र उमीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट, iprc.gov.in पर जाकर 24 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed