Job Result 2023 Live: सीआरपीएफ-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकलीं भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
{"_id":"6423af03e124e7dc2f06d035","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-crpf-bank-board-exam-results-news-in-hindi-2023-03-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Job Result 2023 Live: सीआरपीएफ-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकलीं भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 29 Mar 2023 10:47 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:47 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा अवसर है। सीआरपीएफ ने 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर पदों पर भर्तियां निकालीं हैं।
विज्ञापन
sarkari result 2023, सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
10:46 PM, 29-Mar-2023
Sarkari NAukri 2023: एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा 2022 दो मई को
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर के लिए एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा 2022 दो मई को आयोजित की जाएगी। परिणाम के अनुसार, 15,740 उम्मीदवारों ने एसएससी सीपीओ पेपर-2 परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए शारीरिक परीक्षण में अर्हता प्राप्त की है। एसएससी सीजीएल 2023 टियर एक परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी।
09:56 PM, 29-Mar-2023
Govt Jobs Live Update: SSC New Exam Calendar Out
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, मल्टी-टास्किंग (एनटी-स्टाफ) परीक्षा या एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 दो मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक आयोजित की जाएगी। एमटीएस के तहत रिक्तियां 10,880 हैं जबकि सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के लिए 529 रिक्तियां हैं।
विज्ञापन
09:15 PM, 29-Mar-2023
Sarkari Naukri Exam: SSC Revised Exam Calendar Out
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL Tier 1 और CGL Tier 2 परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
08:28 PM, 29-Mar-2023
Job Result 2023 Live: CSIR-CRRI Recruitment 2023
-
चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in पर जाएं। -
चरण 2: सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) की रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। -
चरण 3: “वैज्ञानिकों के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 4: इसके बाद आप अपना आवेदन पत्र भरें। -
चरण 5: उम्मीदवार अपने दस्तावेज अपलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
07:27 PM, 29-Mar-2023
CSIR-CRRI Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
पद नाम : वैज्ञानिक ग्रेड 4 (2)कुल रिक्त पद : 11
अनुमानित वेतनमान : सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश स्तर -11
कुल मासिक परिलब्धियां : 1,21,641/- रुपये लगभग
आवेदकों के ऊपरी आयु सीमा : 32 वर्ष
06:35 PM, 29-Mar-2023
Sarkari Naukri Exam CSIR-CRRI Recruitment
CSIR-CRRI की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में वैज्ञानिक ग्रेड- 4 (2) पदों के रिक्त 11 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इस भर्ती के लिए बीई या बीटेक/ एमई या एमटेक सिविल इंजीनियरिंग कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:24 PM, 29-Mar-2023
Govt Jobs CSIR-CRRI Recruitment 2023
इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अगर आप वैज्ञानिक बनना चाहते हैं तो वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) आपको शानदार अवसर प्रदान कर रही है। सीएसआईआर के केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान यानी सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) की ओर से 11 साइंटिस्ट ग्रेड-4 (2) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:23 PM, 29-Mar-2023
ISRO Recruitment आवेदन शुल्क
इसरो भर्ती के तहत तकनीकी सहायक पदों के लिए उम्मीदवारों को 750 रुपये और अन्य पदों के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों की जमा की गई फीस की वापसी परीक्षा के आयोजन के बाद कर दी जाएगी।
03:19 PM, 29-Mar-2023
ISRO Recruitment 2023 पदों का विवरण
तकनीकी सहायक: 24 पदतकनीशियन ‘बी’: 30 पद
ड्राफ्ट्समैन ‘बी’: 1 पद
भारी वाहन चालक ‘ए’: 5 पद
लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘ए’: 2 पद
फायरमैन ‘ए’: 1 पद
02:43 PM, 29-Mar-2023