Sarkari Naukri Result 2023 Live: इसरो-NPCIL में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
{"_id":"6445f58db8e89e08a00d820a","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-board-exam-results-dates-2023-04-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2023 Live: इसरो-NPCIL में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 24 Apr 2023 11:14 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:14 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023: इसरो, एनपीसीआईएल, सीआरपीएफ बीएसएफ सहित कई क्षेत्रों में नौकरियां निकलीं हैं, जहां नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
11:13 PM, 24-Apr-2023
Sarkari NAukri 2023 EPFO Recruitment की चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में चरण-1 और चरण-2 परीक्षाएं शामिल हैं। एसएसए के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में 600 अंकों के प्रश्न होंगे और समय अवधि दो घंटे 30 मिनट है। एसएसए के लिए द्वितीय चरण कंप्यूटर डाटा एंट्री टेस्ट है। स्टेनोग्राफर के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में 800 अंकों के प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे 10 मिनट है। दूसरे चरण में स्टेनोग्राफी टेस्ट होता है।
10:33 PM, 24-Apr-2023
Jobs EPFO Recruitment 2023: पात्रता मानदंड
सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) : उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी की हो।स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा : 18 वर्ष से 27 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
09:32 PM, 24-Apr-2023
Govt Jobs EPFO Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) : 2674 पद
स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) : 185 पद
08:41 PM, 24-Apr-2023
Sarkari Result Naukri 2023 : भर्ती अभियान ईपीएफओ में 2859 पदों को भरेगा
यह भर्ती अभियान ईपीएफओ में 2859 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2023 है। चयन पात्रता को पूरा करने, मेरिट सूची में रैंक, मेडिकल फिटनेस, मूल दस्तावेजों के सत्यापन और ईपीएफओ द्वारा निर्धारित ऐसे अन्य मानदंडों के अधीन है।
07:43 PM, 24-Apr-2023
Govt Jobs EPFO Recruitment 2023
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती की जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
06:32 PM, 24-Apr-2023
Sarkari Naukri Exam JNU Non-Teaching Recruitment एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “गैर-शैक्षणिक पदों के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा - 2023” पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें या इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:42 PM, 24-Apr-2023
Govt Jobs JNU Non-Teaching Recruitment Exam Date
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। गैर-शैक्षणिक पदों के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल और 27 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
04:38 PM, 24-Apr-2023
BARC Recruitment Notification 2023
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत टेक्निकल ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्निशियन बॉयलर अटेंडेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-I और स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-II सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
03:27 PM, 24-Apr-2023
OJEE admit card 2023 Out
ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट- ojee.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। OJEE प्रवेश पत्र में दिनांक, शिफ्ट और केंद्र विवरण जैसे विवरण शामिल होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपना प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
02:18 PM, 24-Apr-2023