फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निकलीं हजारों नौकरियां, मिलेगा शानदार वेतन

Thu, 14 Jul 2022 06:06 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 06:06 PM IST
खास बातें

REET Admit Card Sarkari Naukri Exam Result Live 2022: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। सरकार के स्वास्थ्य सेवा बोर्ड ने 1300 से ज्यादा रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। 

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates Govt Jobs Exam Results Latest Hindi News REET Admit Card Live
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:04 PM, 14-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: MHSRB Recruitment वेतनमान स्तर

सिविल असिस्टेंट सर्जन - 58,850 रुपये से 1,37,050 रुपये तक
ट्यूटर - 57,700 रुपये से - 1,82,400 रुपये तक (यूजीसी स्केल-2016)
सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल / जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर - 58,850 रुपये से 1,37,050 रुपये तक
सिविल असिस्टेंट सर्जन - 58,850 रुपये से 1,37,050 रुपये तक
04:33 PM, 14-Jul-2022

Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: MHSRB Recruitment

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। किसी श्रेणी के तहत शुल्क में कोई छूट नहीं है। आवेदक को परीक्षा / प्रसंस्करण शुल्क के लिए 120 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
01:47 PM, 14-Jul-2022

Sarkari Jobs LIVE: MHSRB Recruitment 2022 

आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के लिए अधिकतम 80 अंक दिए जाएंगे और अनुबंध/ आउटसोर्स के आधार पर राज्य सरकार के अस्पतालों, संस्थानों और कार्यक्रमों में सेवा के लिए अधिकतम 20 अंक दिए जाएंगे।  
12:36 PM, 14-Jul-2022

Sarkari Naukri LIVE: MHSRB Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW) : 751 पद
  • ट्यूटर (DME) : 357 पद
  • सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल (TVVP) : 211 पद
  • सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) : 07 पद
11:44 AM, 14-Jul-2022

सरकारी नौकरियां : 15 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2022 से शुरू होगी और 14 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी।
11:31 AM, 14-Jul-2022

Sarkari Naukri: MHSRB Recruitment 2022

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमएचएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपरोक्त रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 14-Jul-2022

Sarkari Job 2022: चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की ओर से सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW), ट्यूटर्स (DME), सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल / जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (TVVP), और सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) और अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती शुरू की गई है। 
10:46 AM, 14-Jul-2022

Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निकलीं हजारों नौकरियां, मिलेगा शानदार वेतन

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। सरकार के स्वास्थ्य सेवा बोर्ड ने 1300 से ज्यादा रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली है।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed