फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2022 Live: रेलवे भर्ती से लेकर सेना में अधिकारी बनने का मौका, बस ऐसे करना होगा आवेदन

Fri, 23 Dec 2022 08:18 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 23 Dec 2022 08:18 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates News in Hindi: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट कल जारी कर दिया है। इसके साथ ही कई अन्य विभागों में भी सराकरी नौकरियां हैं जहां आप आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates Check Latest Govt Jobs Vacancy Ssc Upsc Police Exam Results in Hindi
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:16 PM, 23-Dec-2022

Sarkari Naukri SSC CHSL Exam 2022

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी, 2023 है। वहीं, आवेदक नौ और 10 जनवरी, 2023 को अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। SSC CHSL 2022 Tier-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी मोड फरवरी-मार्च, 2023 में आयोजित होने वाली है।
07:40 PM, 23-Dec-2022

Govt Jobs SSC CHSL Exam 2022 Applications

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीएचएसएल भर्ती के उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि यानी चार जनवरी, 2023 से पहले पूरा कर लें और आखिरी दिनों के दौरान सर्वर पर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट पर लॉग इन करने में असमर्थता / विफलता से बचने के लिए अंतिम तिथि तक प्रतीक्षा न करें।
विज्ञापन
06:41 PM, 23-Dec-2022

RPSC School Lecturer Exam 2022 Answer Key Out

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती के सात और विषयों की आधिकारिक आंसर की जारी हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों आरपीएससी लेक्चर भर्ती परीक्षा में भाग लिया है वे इस खबर में बताए गए आसान तरीके से अपनी आंसर की यानी उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां Rajasthan RPSC School Lecturer Exam 2022 Answer Key Out पर क्लिक करें
06:19 PM, 23-Dec-2022

Exam Result RPSC Lecturer Recruitment

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी स्कूल व्याख्याता परीक्षा 11 अक्तूबर, 2022से 21 अक्तूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। 
05:31 PM, 23-Dec-2022

SSC CHSL Exam 2022: 12वीं पास जल्दी करें आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) वर्तमान में संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है। 12वीं पास और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चार जनवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
04:20 PM, 23-Dec-2022

Punjab Job Alert Agriculture Development Officer recruitment

पंजाब लोक सेवा आयोग के कृषि विकास अधिकारी पद पर आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक आवेदक अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
03:57 PM, 23-Dec-2022

Forest Research Institute

फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 72 पद को भरेगा। जिनमें एलडीसी टेक्नीशियन फॉरेस्ट गार्ड सहित ग्रुप सी के अन्य पद भी शामिल हैं। भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन (फील्ड लैब रिसर्च) के 23, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 22, टेक्निकल असिस्टेंट (पैरा मेडिकल) के 7, टेक्नीशियन (मेंटेनेंस) के 6, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के 5, ड्राइवर (साधारण ग्रेड) के 4, वन रक्षक और स्टोर कीपर के 2 और स्टेनो ग्रेड-II के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।

03:35 PM, 23-Dec-2022

sarklari naukari FRI recruitment 2022

एफआरआई ने दसवीं से लेकर ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए कई पद पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक साइट fri.icfre.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी तक चलेगी।

03:00 PM, 23-Dec-2022

SARKARI NAUKARI Rajasthan Teacher Recruitment

राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ने टीचर के 48,000 से अधिक पद पर भर्ती निकाली है। आवदेन शुरू हो चुके हैं। सेलेक्शन रीट परीक्षा 2023 के माध्यम से होगा। आरएसएमएसएसबी के इन पद पर आवेदन करने के लिए आपको वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।   

02:25 PM, 23-Dec-2022

CLAT Result 2023

 कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of NLUs) ने CLAT 2023 के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed