{"_id":"6afb686ad30c96aad90a4146","slug":"water-is-unsafe-in-7-schools-in-the-district-123-schools-have-yet-to-submit-their-reports-on-the-portal-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142464-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 7 स्कूलों में पानी असुरक्षित, 123 ने अब तक पोर्टल पर नहीं भरी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 7 स्कूलों में पानी असुरक्षित, 123 ने अब तक पोर्टल पर नहीं भरी रिपोर्ट
विज्ञापन
16jjrp14- बीकानेर चौक स्थित सरकारी स्कूल। संवाद
झज्जर। जिले के 7 स्कूलों में पानी मिला असुरक्षित मिला है। जिले के सरकारी स्कूलों में पेयजल की स्थिति संतोषजनक मिली है। शिक्षा विभाग को मिली रिपोर्ट के अनुसार अब तक जांच करने वाले 398 स्कूलों में से 391 में पानी स्वच्छ पाया गया है।
जिले के कुल 521 सरकारी स्कूलों में पेयजल की जांच की जानी है। इनमें प्राथमिक, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। शिक्षा विभाग की ओर से 10 नवंबर को प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों की पानी जांच रिपोर्ट जारी की गई थी।
इसके अनुसार जिले के 398 स्कूलों ने पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड की है, जबकि 123 स्कूलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। यह कुल स्कूलों का करीब 23.6 प्रतिशत है। जिन सात स्कूलों में पानी अनसेफ मिला है, वहां स्थिति सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकतर स्कूलों में लगे हैं आरओ सिस्टम
जिले के अधिकतर सरकारी स्कूलों में आरओ सिस्टम लगे हुए हैं। इस कारण यहां पानी अच्छा है। इसमें विभिन्न कंपनियों की तरफ से सीआरएस फंड के तहत सरकारी स्कूलों को आरओ लगाने के लिए सहयोग किया हुआ है।
वर्जन
जिले के अधिकतर सरकारी स्कूलों में पानी स्वच्छ मिला है। कुछ स्कूलों की रिपोर्ट अभी अपलोड होनी बाकी है। इनमें ऐसे प्राथमिक स्कूल भी शामिल हैं, जो एक ही परिसर में सीनियर सेकेंडरी, हाई या मिडिल स्कूलों के साथ चल रहे हैं। उनकी रिपोर्ट एक-दो दिन में अपलोड कर दी जाएगी।
रतींद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी