फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Naukri Live: इन विभागों में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां, बस ऐसे करें आवेदन

Fri, 30 Dec 2022 10:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 30 Dec 2022 10:02 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Naukri Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नए साल में कई नौकरियां हैं। जहां आवेदन करने के बाद अच्छी नौकरी मिल सकती है।  

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates Check Latest Govt Jobs Vacancy Exam Datesheet in hindi news
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

09:49 PM, 30-Dec-2022

Sarkari Naukri : UPPCL अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अकाउंट्स ऑफिसर यानी लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2023 है। 
08:50 PM, 30-Dec-2022

सरकारी नौकरी : NPCIL Recruitment 2022 में कैसे करें आवेदन?

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    होम पेज पर अप्लाई Scientific Asst, Pharmacist and other posts के लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद उम्मीदवार सटीकता के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
07:38 PM, 30-Dec-2022

Govt Results Jobs NPCIL Recruitment 2022 के आयु सीमा मानदंड

नर्स - 18 से 30 वर्ष

साइंटिफिक असिस्टेंट/सी : 18 से 35 वर्ष

साइंटिफिक असिस्टेंट/बी : 18 से 30 वर्ष

स्टाइपेंडरी ट्रेनी : 18 से 25 वर्ष/18 से 24 वर्ष

फार्मासिस्ट/बी : 18 से 25 वर्ष

सहायक ग्रेड-1 : 21 से 28 वर्ष

स्टेनो जीआर-1 : 21 से 28 वर्ष
06:48 PM, 30-Dec-2022

Sarkari Bharti Update

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की भर्ती में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यह भर्ती अभियान काकरापार गुजरात साइट पर 243 वैज्ञानिक सहायक, वजीफा प्रशिक्षु, पैरामेडिकल, सहायक ग्रेड -1 और स्टेनो ग्रेड -1 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
06:17 PM, 30-Dec-2022

Govt Jobs Vacancy Exam NPCIL Recruitment में इतना मिलेगा वेतन

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    नर्स और साइंटिफिक असिस्टेंट : 44,900/- रुपये 
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    सहायक जीआर-1 : 25,500/- रुपये 
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    स्टेनो जीआर-1 : 25,500/- रुपये 
05:45 PM, 30-Dec-2022

Sarkari Result Naukri Live: एनपीसीआईएल की भर्ती

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) ने 243 साइंटिफिक असिस्टेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी, पैरामेडिकल, असिस्टेंट ग्रेड-1 और स्टेनो ग्रेड-1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:12 PM, 30-Dec-2022

Telangana Public Service Commission Recruitment

तेलंगाना लोक सेवा आयोग में पशु चिकित्सा व पशुपालन विभाग में वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन के पद पर भर्ती की जाएगी।  इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाना होगा। तेलंगाना लोक सेवा आयोग इस भर्ती अभियान के तहत 185 पद पर भर्ती करेगा।
03:59 PM, 30-Dec-2022

Assam Rifles Recruitment 2023

असम राइफल्स ने राइफलमैन सहित अन्य पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
03:37 PM, 30-Dec-2022

South Eastern Railway Recruitment

साउथ ईस्टर्न रेलवे ने अपरेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरआरसी एसईआर की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
 
02:42 PM, 30-Dec-2022

IAF AFCAT 2023

भारतीय वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया हो वे शाम पांच बजे के पहले फटाफट आवेदन कर लें।
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed