फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: रेल कोच फैक्ट्री की सीधी भर्ती और यूपीपीसीएल के पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे मिलेंगी नौकरियां

Thu, 27 Jan 2022 11:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 11:31 PM IST
खास बातें

Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key Hindi News Updates: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-

विज्ञापन
Sarkari Result-Sarkari Naukri Live 2022 Latest Govt Jobs Alert Notifications 27 January Jobs In UP Railway Bharti UPPCL Recruitment Hindi News Updates
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:29 PM, 27-Jan-2022

Sarkari Result: UPTET Answer Key 23 फरवरी को आएगी अंतिम उत्तर कुंजी

प्राधिकरण की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति पर समीक्षा के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। समीक्षा के बाद समिति 21 फरवरी, 2022 तक अपना काम पूरा करेगी। इसके पश्चात 23 फरवरी, 2022 को एक अंतिम उत्तर कुंजी (फाइनल आंसर की) जारी की जाएगी। 
10:57 PM, 27-Jan-2022

Sarkari Result: UPTET Answer Key 2021 क्या होगी आगे की प्रक्रिया?

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण अब जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा देगा। उम्मीदवार अपनी आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर 1 फरवरी, 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
09:45 PM, 27-Jan-2022

Sarkari Result: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

जो भी उम्मीदवार यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वह किसी भी आशंका की स्थिति अपनी आापत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह सुविधा 28 जनवरी से 1 फरवरी, 2022 तक मिलेगी और केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध हो सकेगी। 
08:34 PM, 27-Jan-2022

Sarkari Result: 23 जनवरी को आयोजित हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (UPTET Answer Key 2021) का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को राज्यभर के 75 जिलों में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। 
07:15 PM, 27-Jan-2022

Sarkari Resut: UPTET Answer Key यूपीटीईटी उत्तर कुंजी जारी

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (UPTET) की उत्तर कुंजी (UPTET Answer Key 2021) को जारी कर दिया है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर नोटिस भी जारी किया है।
 
07:03 PM, 27-Jan-2022

Sarkari Result: UPTET Answer Key आपत्ति दर्ज कराने की दी जाएगी सुविधा

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से जारी की जा रही यूपीटीईटी की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ती दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार 1 फरवरी, 2022 से पहले तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:27 PM, 27-Jan-2022

Sarkari Naukri: पेपर लीक के कारण स्थगित हुई थी परीक्षा

इससे पहले 28 नवंबर, 2021 को परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण यूपीटीईटी को स्थगित कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने और परीक्षा को पारदर्शी तरीके से एक महीने के भीतर ही दोबारा आयोजित करने का आदेश जारी किया था। अब तक पेपर लीक के इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
05:22 PM, 27-Jan-2022

Sarkari Result 2022: 23 जनवरी को हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 का आयोजन 23, जनवरी 2022 को सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।


 
04:54 PM, 27-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी उत्तर कुंजी

जिन उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण updeled.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और आगे की जरुरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
03:43 PM, 27-Jan-2022

Sarkari Result: यूपीटीईटी 2021 की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी होगी

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण आज 27 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed