Sarkari Naukri-Result 2022 Live: बीपीएससी और ओपीएससी ने निकालीं बंपर भर्तियां, स्नातकों को मिलेंगी सरकारी नौकरियां
{"_id":"6204839e89a77455a32d5b20","slug":"sarkari-naukri-sarkari-results-live-2022-latest-govt-jobs-alert-notifications-10-february-jobs-bank-railway-bharti-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result 2022 Live: बीपीएससी और ओपीएससी ने निकालीं बंपर भर्तियां, स्नातकों को मिलेंगी सरकारी नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 10 Feb 2022 10:50 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:50 PM IST
खास बातें
Live Sarkari Results-Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट्स): अगर आप भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-ए के 21,255 पद खाली हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी (IIT) और भारतीय प्रबंध संस्थानों यानी आईआईएम (IIM) में करीब 29 हजार पद खाली हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
10:46 PM, 10-Feb-2022
सरकारी रिजल्ट-सरकारी नौकरी: JSSC Recruitment रिक्तियों का विवरण
पद रिक्तियों की संख्या
सहायक शाखा अधिकारी 384 पद
जूनियर सचिव सहायक 322 पद
प्रखंड आपूर्ति अधिकारी 245 पद
योजना सहायक 05 पद
सहायक शाखा अधिकारी 384 पद
जूनियर सचिव सहायक 322 पद
प्रखंड आपूर्ति अधिकारी 245 पद
योजना सहायक 05 पद
10:14 PM, 10-Feb-2022
Sarkari Result-Sarkari Naukri Live: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 फरवरी, 2022
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16 फरवरी, 2022
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 18 फरवरी, 2022
- आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की तिथि: 19 फरवरी, 2022 (सुबह 11 बजे से) से 21 फरवरी, 2022 तक
विज्ञापन
09:23 PM, 10-Feb-2022
Sarkari Jobs-Sarkari Results: JSSC Recruitment 2022
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि तारीख 14 फरवरी, 2022 है।
10:42 PM, 10-Feb-2022
Sarkari Naukri Sarkari Results Live: JSSC Recruitment 2022
इस भर्ती अभियान के तहत सहायक शाखा अधिकारी (एबीओ), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जेएसए), प्रखंड आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के कुल 956 पदों को भरा जाएगा।
08:30 PM, 10-Feb-2022
Sarkari Result Naukri 2022 Live: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) 2021 भर्ती के लिए 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
07:37 PM, 10-Feb-2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: एनवीएस भर्ती 2022: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर, 'रिक्रूटमेंट' वाले बटन पर क्लिक करें और फिर 1925 रिक्तियों के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के लिए एक वैध ई-मेल आईडी और फोन नंबर तैयार रखें।
- सभी विवरण देकर अपना पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरना शुरू करें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:58 PM, 10-Feb-2022
Sarkari Naukri: NVS Recruitment 2022
- कंप्यूटर ऑपरेटर : 04
- खानपान सहायक : 87
- कनिष्ठ सचिवालय सहायक : 630
- इलेक्ट्रीशियन सह प्लंबर : 273
- लैब अटेंडेंट : 142
- मैस हेल्पर : 629
- मल्टी टास्किंग स्टाफ : 23
06:17 PM, 10-Feb-2022
सरकारी नौकरी: एनवीएस भर्ती 2022 की रिक्तियों का विवरण
- सहायक आयुक्त : 07
- महिला स्टाफ नर्स : 82
- सहायक अनुभाग अधिकारी : 10
- लेखा परीक्षा सहायक : 11
- कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी : 04
- कनिष्ठ अभियंता : 01
- आशुलिपिक : 22
05:41 PM, 10-Feb-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: SBI SCO Recruitment 2022
भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर विज्ञापन संख्या सीआरपीडी/एससीओ/2021-22/26 के तहत 48 सहायक प्रबंधकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
05:17 PM, 10-Feb-2022
Sarkari Naukri (सरकारी नौकरी) : एनवीएस भर्ती 2022 आवेदन का आखिरी मौका
एनवीएस भर्ती 2022 अधिसूचना जेएनवी और मुख्यालय / आरओ कैडर के लिए है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2022 है। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।