फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: एनएमडीसी और एसएचएसबी ने निकाली बंपर भर्ती, स्नातकों को मिलेगी सरकारी नौकरी

Fri, 18 Feb 2022 06:20 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 06:20 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट) Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Result-Naukri 2022 Live Updates: Check Latest Govt Jobs Alert Notification and Sarkari Result of MP, UP, Bihar in Hindi
सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

06:19 PM, 18-Feb-2022

Latest Govt Jobs: CTET Result Dec 2021

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी 2021 दिसंबर परीक्षा, और टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा करने वाला है। सीटेट का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, ctet.nic.in, और cbseresults.nic.in आदि पर विजिट कर सकते हैं।
05:30 PM, 18-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022 LIVE: एनएमडीसी भर्ती के लिए रिक्त पद

एनएमडीसी भर्ती के लिए इच्छुक इंजीनियर 27 फरवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। एनएमडीसी भर्ती 2022 के तहत सिविल, मैकेनिकल, माइनिंग, जी एंड क्यूसी और सर्वेक्षण आदि विभागों के लिए कुल 94 रिक्तियां निकाली गई हैं।
विज्ञापन
04:20 PM, 18-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: जूनियर ऑफिसर ट्रेनी भर्ती शुरू

सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में एक एनएमडीसी यानी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। एनएमडीसी लिमिटेड ने 12 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 के रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन जारी कर जेओटी यानी जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (JOT) की भर्ती निकाली है।
03:29 PM, 18-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट 2022: यूजीसी नेट जेआरएफ रिजल्ट

यूजीसी नेट जेआरएफ के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे।
02:35 PM, 18-Feb-2022

Sarkari Result Naukri Live: UGC NET 2021 Result Expected

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2021 के परिणाम इस सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है। यूजीसी नेट जेआरएफ के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे। 
02:07 PM, 18-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result Live: Bihar SHS Recruitment 2022

बिहार एसएचएस की बंपर भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा एक जनवरी, 2022 तक 42 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। वहीं, उम्मीदवारों के पास बीएससी (नर्सिंग) / पीबी बीएससी (नर्सिंग) आदि के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य (सीसीएच) कोर्स का सर्टिफिकेट होना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन
01:11 PM, 18-Feb-2022

Sarkari Naukri Exam Results: बिहार स्टाफ हेल्थ सोसाइटी सीएचओ भर्ती 2022

बिहार स्टाफ हेल्थ सोसाइटी की सीएचओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल यूआर, बीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है और बिहार निवासी एससी / एसटी और सभी श्रेणियों के महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 250 रुपये है।
12:48 PM, 18-Feb-2022

Sarkari Naukri Sarkari Result: SSC फेज-9 भर्ती अपडेट

SSC Selection Posts Phase-9 भर्ती 2021 उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है जो अच्छी तनख्वाह के साथ सरकारी नौकरी चाहते हैं। SSC चरण-9 भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा शामिल है और इस परीक्षा के लिए कोई साक्षात्कार दौर आयोजित नहीं किया जाएगा।
12:13 PM, 18-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: Bihar SHS Recruitment

बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भारत सरकार के अनुमोदन के अधीन संकेतकों के आधार पर रुपये 25,000/- प्रति माह मानदेय के अलावा कार्य प्रदर्शन के आधार पर  प्रोत्साहन के लिए रुपये 15,000/- प्रति माह का पारिश्रमिक मिलेगा।
11:17 AM, 18-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट-सरकारी नौकरी : NTSE Stage 2 Result 2021 Expected

नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की ओर से 2021 की एनटीएसई स्टेज 2 परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार, 18 फरवरी, 2022 को घोषित करने की संभावना है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed