Sarkari Naukri-RRB NTPC Results Live: आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट जारी, रेलवे और बैंकों में फिर निकलीं भर्तियां
{"_id":"61e23538991768602c166c55","slug":"sarkari-naukri-sarkari-result-2022-live-latest-govt-jobs-notifications-15-january-up-railway-bank-uksssc-ssc-bharti-recruitment-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-RRB NTPC Results Live: आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट जारी, रेलवे और बैंकों में फिर निकलीं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 15 Jan 2022 10:35 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:35 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट),Sarkari Naukri-Result Live Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates:आरआरबी एनटीपीसी का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। करोड़ों छात्र इस परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। वहीं, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी परिणाम को अंग्रेजी में पाने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
10:31 PM, 15-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: गुजरात में निकलीं सरकारी नौकरियां
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने स्टाफ नर्स, डिविजनल अकाउंटेंट, विस्तार अधिकारी (कृषि) और डिप्टी अकाउंटेंट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 27 जनवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवार भर्ती विवरण को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जा सकते हैं। स्टाफ नर्स के 153 पदों पर, डिविजनल अकाउंटेंट के 14 पदों पर, विस्तार अधिकारी (कृषि) के 15 पदों पर और डिप्टी अकाउंटेंट के 191 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं।09:37 PM, 15-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: स्टाफ नर्स, डिप्टी अकाउंटेंट के पदों पर निकलीं भर्तियां
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने कुल 373 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार स्टाफ नर्स, डिविजनल अकाउंटेंट, विस्तार अधिकारी (कृषि) और डिप्टी अकाउंटेंट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 27 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
विज्ञापन
08:56 PM, 15-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: यूकेएसएसएसी में निकलीं सरकारी भर्तियां
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) में मत्स्य निरीक्षक के कुल 28 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसकी आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों को 5 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय मिलेगा।08:27 PM, 15-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: उत्तराखंड में निकलीं सरकारी भर्तियां
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने मत्स्य निरीक्षक के कुल 28 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 5 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय मिलेगा।07:57 PM, 15-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: युवाओं के लिए निकलीं हैं सरकारी भर्तियां
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के कुल 40 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर10 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार के तहत उम्मीदवारों का चयन होगा।07:32 PM, 15-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: जूनियर मैनजमेंट के पदों पर निकलीं भर्तियां
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल (जेएमटी-आर) के कुल 40 पदों की भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन के लिए 10 फरवरी, 2022 तक का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:56 PM, 15-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: यूडीसी, स्टेनोग्राफर के पदों पर निकलीं भर्तियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूडीसी के पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष शिक्षण संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर के पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए। इस पद कौशल परीक्षण मानदंड के तहत डिक्टेशन के लिए 10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट लिखना आना चाहिए, ट्रांसक्रिप्शन (केवल कंप्यूटर पर) 50 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी के लिए और 65 शब्द प्रति मिनट हिंदी के लिए लिखना आना चाहिए।06:17 PM, 15-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: 185 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हरियाणा क्षेत्र में युवाओं के लिए कुल 185 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।05:28 PM, 15-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: 547 पदों पर भर्तियों के लिए करें आवेदन
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सहायक लोक अभियोजक, ग्रुप ए के 547 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 38 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 27 जनवरी, 2022 तक का समय है।04:49 PM, 15-Jan-2022