10:41 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: संघ लोक सेवा आयोग में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई भर्ती के माध्यम से सहायक संपादक, सहायक निदेशक, आर्थिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी आदि के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
10:06 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: 96 पदों पर निकलीं सरकारी भर्तियां
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने कुल 96 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जीएमआरसी ने सिविल, सिस्टम, इलेक्ट्रिकल,स्टॉक, संचालन व रखरखाव में मैनेजर, जनरल मैनेजर, सीनियर डिप्टी डीएम, डीजीएम, जेजीएम, असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के पास इन पदों पर आवेदन करने के लिए 11 फरवरी, 2022 तक का समय है।
08:51 PM, 22-Jan-2022
सरकारी नौकरी: 857 पदों पर होनी है भर्तियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 857 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। चयन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा, पीएमटी, पीईटी और साक्षात्कार के आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों को (एसआई) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
07:52 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri: इस तारीख को होगी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शारीरिक परीक्षा के प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा की तारीखों को भी जारी किया है। आयोग के अनुसार एसआई भर्ती शारीरिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा।
07:21 PM, 22-Jan-2022
सरकारी नौकरी: आरपीएससी ने जारी किया एसआई भर्ती की शारीरिक परीक्षा का प्रवेश पत्र
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती की शारीरिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
07:03 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: विभिन्न पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के कुल 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 14 फरवरी, 2022 तक का समय है।
06:40 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: अपरेंटिस के पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईएसीएल) ने तकनीकी और गैर-तकनीकी अपरेंटिस के कुल 570 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने का समय है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
06:17 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: यूडीसी के पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हरियाणा क्षेत्र में युवाओं के लिए अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के कुल 185 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
05:34 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर निकलीं भर्तियां
हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (एचपीएसएलएसए) ने स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक (जेओए) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5,910 से 20,200 प्रति महीना वेतन के साथ 1950 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर 28 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्तियां निकलीं हैं।
05:00 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: हिमाचल प्रदेश में निकलीं सरकारी नौकरियां
हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (एचपीएसएलएसए) ने स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक (जेओए) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्तियां निकलीं हैं। स्टेनो टाइपिस्ट के छह पदों पर और जूनियर कार्यालय सहायक के सात पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 28 फरवरी, 2022 तक का समय है।
04:20 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: आरबीआई में निकलीं सरकारी नौकरियां
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एसओ के कानून अधिकारी, मैनेजर (सिविल), मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), पुस्तकालय पेशेवर ग्रेड ए, आर्किटेक्ट, क्यूरेटर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू की गई थी। उम्मीदवारों के पास 4 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
03:42 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकलीं भर्तियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेडों के लिए कुल 285 जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के लिए 23 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 22 फरवरी, 2022 तक का समय है।
03:07 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: सेबी में निकलीं सरकारी भर्तियां
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ग्रेड ए अधिकारी के 120 पदों पर भर्तिया निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 24 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। सेबी ने सामान्य प्रशासन के लिए आईटी विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और अन्य अधिकारियों के लिए ग्रेड ए के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा फरवरी-अप्रैल, 2022 के दौरान आयोजित की जाएगी।
02:30 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: यूपी में निकलीं सरकारी नौकरियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में आईटीआई प्रशिक्षकों के 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 8 फरवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। इन पदों पर उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक प्रति महीना वेतन मिलेगा।
01:56 PM, 22-Jan-2022
Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षाओं का कैलेंडर
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मार्च से लेकर दिसंबर, 2022 तक आयोजित की जाने वाली कुल 19 भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर को जारी कर दिया है। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर कैलेंडर को देख सकते हैं।