फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 4 हजार पदों पर मिल रहीं नौकरियां, 10वीं पास भी करें आवेदन

Sun, 02 Jan 2022 10:16 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 10:16 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) ESIC Bharti Latest Govt Jobs Admit Card Railway Police Answer Key Hindi News Updates: इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live Latest Govt Jobs Alert Notifications 2 January Jobs in UP MP NHM Bharti ESIC Recruitment Result Hindi News Updates
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:16 PM, 02-Jan-2022

सरकारी नौकरी: 10 जनवरी तक करें आवेदन

पंजाब नेशनल बैंक में मुख्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2022 तक है। इस भर्ती के माध्यम से पीएनबी के द्वारा कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में इन आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
 
09:43 PM, 02-Jan-2022

सरकारी नौकरी: पंजाब नेशनल बैंक में निकलीं हैं भर्तियां

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने विभिन्न विभागों में मुख्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट  pnbindia.in पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
08:11 PM, 02-Jan-2022

Govt Jobs: डीएसएसएसबी भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 10 जनवरी, 2022
आवेदन की अंतिम तिथि : 09 फरवरी, 2022 (रात 11.59 बजे तक)

DSSSB Recruitment 2022 : रिक्तियों का विवरण

जूनियर इंजीनियर और सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) : 116 पद
जूनियर इंजीनियर और सेक्शन ऑफिसर (CIVIL): 575 पद
07:22 PM, 02-Jan-2022

Sarkari Nuakri: DSSSB Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

इच्छुक उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवार और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी को छूट दी गई है।
06:03 PM, 02-Jan-2022

सरकारी नौकरी 2021: डीएसएसएसबी भर्ती में जूनियर इंजीनियर पदों के लिए करें आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) / सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) और जूनियर इंजीनियर (सिविल) / सेक्शन ऑफिसर (सिविल) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी, 2022 है।
05:06 PM, 02-Jan-2022

Govt Jobs: भर्ती का विवरण

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा लिखित परीक्षा के माध्यम से कुल 9212 रिक्त पदों पर एएनएम की भर्ती की जाएगी। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा लखनऊ में ही आयोजित होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:03 PM, 02-Jan-2022

सरकारी नौकरी: उत्तर प्रदेश में एएनएम के 9 हजार से अधिक पदों पर हो रही है भर्तियां

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने एएनएम भर्ती परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। यह परीक्षा 6 फरवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब भी जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
02:49 PM, 02-Jan-2022

Sarkari Naukri: 6 फरवरी को होगी यूपी एएनएम की लिखित परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने एएनएम भर्ती परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। यह परीक्षा 6 फरवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब भी जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
01:30 PM, 02-Jan-2022

Govt Jobs: एनएचएम मध्यप्रदेश में नौकरियां

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश की ओर से लैब तकनीशियन के पदों पर भर्ती की जा रही है। राज्य में इस भर्ती के तहत कुल 283 पदों पर नौकरियां दी जानी हैं। ये सभी नौकरियां संविदा यानी अनुबंध के आधार पर दी जाएंगी।
12:34 PM, 02-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: एनएचएम एमपी में सरकारी नौकरी का मौका

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश ने लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed