Sarkari Naukri-Result Live 2022: सीआईएसएफ और डीएसएसएसबी ने निकालीं बंपर नौकरियां, स्नातकों को भी मिलेगी सरकारी जॉब
{"_id":"61e4dd69433a6865ba63dfd0","slug":"sarkari-naukri-sarkari-result-2022-live-latest-govt-jobs-alert-notifications-17-january-jobs-in-up-cisf-recruitment-dsssb-bharti-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: सीआईएसएफ और डीएसएसएसबी ने निकालीं बंपर नौकरियां, स्नातकों को भी मिलेगी सरकारी जॉब","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 17 Jan 2022 11:11 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:11 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 (सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट) CISF Recruitment Latest Govt Jobs DSSSB Bharti Admit Card CutOff Answer Key Result Hindi News Updates: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। सीआईएसएफ और डीएसएसएसबी ने बंपर नौकरियां निकालीं हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
11:10 PM, 17-Jan-2022
Sarkari Naukri: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्थगित की सीडीपीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती ( विज्ञापन संख्या- 03/2021) की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है।10:38 PM, 17-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: ईएसआईसी में यूडीसी, स्टेनोग्राफर पदों की ये है आयु सीमा
- यूडीसी - 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- स्टेनोग्राफर- 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
09:31 PM, 17-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: युवाओं के लिए निकलीं सरकारी नौकरियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने केरल क्षेत्र में युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर नौकरियां निकलीं हैं। यूडीसी के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष शिक्षण संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर के पद भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए। इस पद के लिए कौशल परीक्षण मानदंड के तहत डिक्टेशन के लिए 10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट लिखना आना चाहिए, ट्रांसक्रिप्शन (केवल कंप्यूटर पर) 50 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी के लिए और 65 शब्द प्रति मिनट हिंदी के लिए लिखना आना चाहिए। मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष किसी अन्य बोर्ड से मैट्रिक पास की होनी चाहिए।09:01 PM, 17-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: ईएसआईसी में सरकारी भर्तियों का विवरण
यूडीसी - 66 पदस्टेनोग्राफर - 4 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ - 60 पद
कुल - 130 पद
08:17 PM, 17-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: युवाओं के लिए निकलीं 130 पदों पर भर्तियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने केरल क्षेत्र में युवाओं के लिए कुल 130 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।07:40 PM, 17-Jan-2022
सरकारी नौकरी: भर्ती का विवरण
उद्योग निरीक्षक - 103उप निरीक्षक - 114
तकनीकी सहायक - 14
टैक्स सहायक - 117
क्लर्क-टाइपिस्ट मराठी - 473
क्लर्क-टाइपिस्ट अंग्रेजी - 79
विज्ञापन
विज्ञापन
06:48 PM, 17-Jan-2022
Sarkari Naukri: 900 पदों पर होनी हैं भर्तियां
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ग्रुप सी भर्ती के माध्यम से कुल 900 रिक्त पदों नियुक्ति की जानीं हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।05:59 PM, 17-Jan-2022
सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट: एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा उद्योग निरीक्षक, उप निरीक्षक, तकनीकी सहायक, टैक्स सहायक और क्लर्क-टाइपिस्ट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 17 जनवरी, 2022 तक है।05:37 PM, 17-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live: भर्ती का विवरण
1. मुंबई क्लस्टर में पदों की संख्या - 16592. भुसावल क्लस्टर में पदों की संख्या - 418
3. पुणे क्लस्टर में पदों की संख्या - 152
4. नागपुर क्लस्टर में पदों की संख्या - 114
5. सोलापुर क्लस्टर में पदों की संख्या - 79
04:50 PM, 17-Jan-2022