Sarkari Naukri-Result Live 2021: देश के विभिन्न बैंकों, रेलवे और अन्य विभागों में हजारों पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, जानिए कहां और कैसे करना होगा आवेदन
{"_id":"61ca7d1f046d250a4340e1f1","slug":"sarkari-naukri-sarkari-result-2021-live-latest-govt-jobs-alert-notifications-28-december-railway-police-bank-ssc-bharti-answer-key-admit-card-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2021: देश के विभिन्न बैंकों, रेलवे और अन्य विभागों में हजारों पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, जानिए कहां और कैसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 28 Dec 2021 09:29 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 28 Dec 2021 09:29 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri (सरकारी नौकरी) 2021 Railway RRC, SSC Bharti Hindi News Updates: सरकारी बैंकों और संस्थानों में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
09:28 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: OPTCL में बंपर नौकरियों का अवसर
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने कुल 250 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके पंजीकरण प्रक्रिया 5 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2022 है। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले अधिसूचना में दी गई जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ें।09:27 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: 250 पदों पर निकली सरकारी नौकरियां
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने कुल 250 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। ओपीटीसीएल ने ग्रेजुएट इंजीनियरिंग अपरेंटिस, डिप्लोमा इंजीनियरिंग अपरेंटिस और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेड अपरेंटिस के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
08:49 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: कांस्टेबल भर्ती के लिए 13 जनवरी, 2022 तक है अवसर
एसएलपीआरबी असम कांस्टेबल भर्ती के जरिए राज्य में कुल 2450 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 13 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एसएलपीआरबी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2022 तक है।08:43 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर नौकरियां
राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) असम ने कुल 2450 रिक्त पदों पर असम कमांडो बटालियन में कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीयन की शुरुआत कर दी है। इस भर्ती के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। इसलिए जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।06:52 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: बैंक के 52 पदों पर आवेदन करने का आज है अंतिम दिन
बैंक ऑफ बड़ौदा में आईटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) की स्थायी नौकरी और आईटी पेशेवरों (अनुबंध) के कुल 52 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 28 दिसंबर, 2021 तक का समय है।06:33 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: बीपीएससी मोटर वाहन निरीक्षक की परीक्षा तिथियां जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के 90 पदों पर भर्ती की परीक्षा की अहम तिथियों को जारी कर दिया है। बीपीएससी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एमवीआई के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा से उम्मीदवारों का चयन होगा। एमवीआई की परीक्षा 5 और 6 मार्च, 2022 को आयोजित होगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:18 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: बैंक में नौकरी का विवरण
एसबीआई सीबीओ भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 1226 है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2021 से शुरू का गई थी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2021 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर जल्द आवेदन करें।04:36 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: UKPSC में 318 पदों पर आवेदन का आज अंतिम अवसर
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने 318 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग की तरफ से सिविल अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के तहत इन पदो पर भर्तियां होंगी। इसके पंजीकरण की आज अंतिम तिथि है। आयोग ने 8 दिसंबर, 2021 को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोल दिया था और इच्छुक उम्मीदवारों के पास 28 दिसंबर, 2021 (रात 11:59 बजे तक) तक पंजीकरण कराने का समय हैं। उम्मीदवारों को उत्तराखंड सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।03:32 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: ओडिशा में निकली सरकारी भर्तियां
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक कांस्टेबल और जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट (जेएफटीए) सहित 123 विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ट्रैफिक कांस्टेबल के 56 पदों और जेएफटीए के 67 पदों पर भर्तियां निकली हैं।02:51 PM, 28-Dec-2021