Sarkari Naukri Result 2023 Live : सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो यहां मिलेगी हर अपडेट, पढ़िए पूरी खबर
{"_id":"63bf7df972519529413d0a91","slug":"sarkari-naukri-results-2023-updates-latest-government-jobs-board-exam-admit-card-datesheet-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2023 Live : सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो यहां मिलेगी हर अपडेट, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 12 Jan 2023 08:10 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:10 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result In Hindi 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई विभागों में नौकरियों का मौका हैं। अगर आप इन योग्यताओं को पूरा करते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
08:10 PM, 12-Jan-2023
Govt Exam Rajasthan Common Eligibility Test
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से शुक्रवार, 13 जनवरी से सामान्य पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2022 के उम्मीदवारों के लिए आवेदन संपादन विंडो खोली जाएगी। उम्मीदवार 13 जनवरी, 2023 से 22 जनवरी, 2023 के बीच आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर अपने भर्ती आवेदन को संपादित कर सकेंगे।
07:25 PM, 12-Jan-2023
Sarkari Naukri Exam: APSC Exam Calendar 2023 Out
असम लोक सेवा आयोग (APSC) की ओर से वर्ष 2023 के लिए प्रस्तावित भर्तियों, भर्ती परीक्षाओं और वाइवा-वॉयस यानी पर्सनालिटी टेस्ट व साक्षात्कार परीक्षाओं को पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) का परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in से देख सकते हैं।
विज्ञापन
06:15 PM, 12-Jan-2023
Sarkari Exam एसएससी जेई पेपर-2 परीक्षा की तारीख घोषित
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उपरोक्त अनुसूची वर्तमान परिस्थितियों और कोविड-19 महामारी से निपटने के संबंध में समय-समय पर जारी सरकारी दिशा-निर्देशों के अधीन है। अर्थात जरूरत महसूस होने पर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। ऐसा कुछ बदलाव होने पर उसकी सूचना अलग से दी जाएगी।
05:49 PM, 12-Jan-2023
Sarkari Naukri Results SSC JE Paper II Exam Dates Out
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध आदि पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा (पेपर-2)- 2022 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2022 के अधीन पेपर-2 का आयोजन 26 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।
04:55 PM, 12-Jan-2023
WBPSC WBJS Exam 2022
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर 31 जनवरी, 2023 को दोपहर तीन बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आठ फरवरी से 15 फरवरी, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।
04:31 PM, 12-Jan-2023
JKSSB Final Answer Key
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने बागवानी तकनीशियन ग्रेड- IV और जूनियर स्टेनोग्राफर परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:59 PM, 12-Jan-2023
MPPSC SFS Registration 2023
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) और राज्य वन सेवा परीक्षा (SFS) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आज से आवेदन कर सकेंगे।02:27 PM, 12-Jan-2023
Assam Police Grade 4 recruitment 2023
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने विभिन्न विभागों में ग्रेड 4 स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2023 से शुरू है।01:35 PM, 12-Jan-2023
UPSC NDA-NA CDS 1 Registration 2023
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए-एनए और सीडीएस 1 के लिए भर्ती प्रक्रिया के आवेदन का आज आखिरी दिन है। आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से जारी है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2023 थी। लेकिन आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे 12 जनवरी 2023 तक बढ़ाया गया। जो आज समाप्त हो रही है।01:24 PM, 12-Jan-2023
UKPSC Forest Guard Hall Ticket 2023
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन रक्षक भर्ती 2022 के लिए होने वाली परी७ा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है।