Jobs Result 2023 Live : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका, इन क्षेत्रों में करें आवेदन
Sarkari Naukri Result 2023 Live : सरकारी नौकरी पाने का सपना करोड़ों की संख्या में युवा देखते हैं। दिन रात मेहनत भी करत हैं। लेकिन नौकरी की सही समय पर पूरी जानकारी नहीं मिलने के कारण वे अपने सपने से दूर हो जाते हैं। इसीलिए हम हर रोज नौकरी से जुड़ी तमाम खबरें कब कहां-कहां नौकरियां निकलीं हैं और कैसे आवेदन करना है इसके बारे में जानकारी देते हैं। आप हमारी वेबसाइट https://www.amarujala.com/jobs पर भी जाकर जानकारी कर सकते हैं।
लाइव अपडेट
Jharkhand schools
शीतलहर ने भारत के उत्तरी राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसी के चलते झारखंड में केजी से पांचवीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। 16 जनवरी से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।Bihar Board Class 10th Admit Card 2023
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आज यानी 09 जनवरी 2023 दिन रविवार को दसवीं परीक्षा के एडमिट रिलीज किए जाएंगे।DU Recruitment 2023
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://ramjas.du.ac.in/ पर विजिट करना होगा।
BRO recruitment 2023
BRO में कुल 567 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।SGPGIMS recruitment 2023
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर (पहले 'सिस्टर ग्रेड- II') के पदों के पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार एसजीपीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर आज यानी पांच जनवरी 2023 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी, 2023 तक जारी रहेगी।GATE 2023 Admit Card
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2023) का एडमिट कार्ड कल यानी 09 जनवरी 2023 को जारी होगा।
Central Railway Direct Recruitment
रेलवे ने नए साल में युवाओं को बंपर भर्ती का तोहफा दिया है। रेलवे ने 10वीं पास के लिए ढाई हजार पदों पर भर्ती निकली है। इन ढाई हजार नौकरियों के लिए 10वीं पास युवा उम्मीदवारों को न भर्ती परीक्षा देनी होगी और न ही कोई इंटरव्यू। सभी आवेदक उम्मीदवारों में से योग्य अभ्यर्थियों की रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए 15 जनवरी, 2023 को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। मध्य रेलवे की इस भर्ती के तहत कुल 2422 रिक्तियों को भरा जाना है।
UKPSC Forest Guard Exam 2022
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की वन रक्षक परीक्षा 2022 का आयोजन 22 जनवरी, 2023 को किया जाना है। वन रक्षक परीक्षा 2022 के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा भी कर दी है।Prime Minister National Apprenticeship Mela
राष्ट्रीय स्किल इंडिया मिशन द्वारा भारतीय युवाओं के लिए करिअर एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के तहत, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) नौ जनवरी, 2023 को भारत के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 242 जिलों में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) आयोजित कर रहा है।Jobs Result 2023 Live : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका, इन क्षेत्रों में करें आवेदन
UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने 1564 नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक फरवरी, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।