फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2023 Live : यूपी, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में नौकरियां, यहां ऐसे करें आवेदन

Thu, 05 Jan 2023 09:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 05 Jan 2023 09:21 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सीआरपीएफ ने 14 सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती कर रहा है। अगर आप सेना में जाने के लिए इच्छुक हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थाान, मध्यप्रदेश के कई विभागों में भी नौकरियां हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Results 2023 jobs Live Updates Latest Government Jobs in hindi news
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

09:21 PM, 05-Jan-2023

Jobs Exam IBPS PO Mains Result 2022 Out

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से IBPS PO मुख्य परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। 
08:37 PM, 05-Jan-2023

Sarkari Naukri Exam: कोटा थर्मल में तकनीकी कर्मचारियों की कमी

कोटा थर्मल में तकनीकी कर्मचारियों के 760 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से एक अप्रैल,2022 तक यह संख्या घटकर 265 रह गई। उसके पश्चात् पिछले नौ माह में 70 से अधिक तकनीकी कार्मिक सेवानिवृत हो चुके हैं। जिससे अब कर्मचारियों की संख्या 190 रह गई हैं। राज्य विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसिंह शेखावत ने बताया कि निगम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी बिजलीघरों में तकनीकी कार्मिकों के 2694 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 1544 रिक्त चल रहे हैं। जबकि सभी विद्युत गृहों में कुल 681 रिक्त तकनीकी पदों पर भर्ती करना प्रस्तावित है।  
विज्ञापन
07:46 PM, 05-Jan-2023

Latest Government Jobs SSC CHSL Tier-II Result 2021

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    होम पेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2021 टियर-2 परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    स्क्रीन पर अब एक पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसमें अपना चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
06:39 PM, 05-Jan-2023

सरकारी नौकरी : यूपीएससी की परीक्षा के लिए योग्यता?

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के पास में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। कई परीक्षाओं में ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। कई पदों पर नियुक्ति पाने के लिए उस पद से संबंधित डिग्री होनी भी जरूरी है। 
05:31 PM, 05-Jan-2023

Sarkari Naukri Exam UPSC परीक्षा की तीन श्रेणियां होती हैं

UPSC परीक्षा की तीन श्रेणियां होती हैं- अखिल भारतीय सिविल सेवाएं, समूह ए सिविल सेवा और समूह बी सिविल सेवा आदि। UPSC की प्रमुख परीक्षाओं में CSE, IFS, IES, NDA/NA, CDS, IIS, IRS, CAPF AC, Geo Scientist, CMS, IRMS आदि हैं। 
04:47 PM, 05-Jan-2023

Govt Jobs UPSC कौन-कौन सी परीक्षाएं कराता है?

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) केंद्र सरकार और उसके विभिन्न विभागों में उच्चाधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न परीक्षाएं आयोजित करता है। UPSC की सिविल सेवा परीक्षा तीन भागों में होती है। इनमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam), मुख्य परीक्षा (Mains Exam) और साक्षात्कार (Interview) होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:58 PM, 05-Jan-2023

GAIL Recruitment 2023 Registration

गेल इंडिया लिमिटेड ने कई पदों पर भर्तियां करने का फैसला किया है। जिसके लिए उम्मीदवार गेल की आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 फरवरी निर्धारित की गई है। 
03:07 PM, 05-Jan-2023

MPPEB Group 2 Recruitment 2023

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने MPPEB ग्रुप 2 भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2023 तय की गई है। 
 
01:56 PM, 05-Jan-2023

SGPGIMS recruitment 2022

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ ने नर्सिंग अधिकारी के 905 पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है।  
12:27 PM, 05-Jan-2023

AISSEE 2023 Admit card out

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed