Sarkari Naukri Result 2023 Live: ITBP-IBPS में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
{"_id":"649ba837b898b1cce70623f5","slug":"sarkari-naukri-result-live-update-latest-govt-jobs-recruitment-itbp-and-other-vacancies-in-hindi-2023-06-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2023 Live: ITBP-IBPS में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 28 Jun 2023 03:49 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: उत्कर्ष उपाध्याय
Updated Wed, 28 Jun 2023 03:49 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
03:49 PM, 28-Jun-2023
Sarkari Job Rajasthan SIHFW Recruitment 2023
राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू), राजस्थान की तरफ से ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी।
03:17 PM, 28-Jun-2023
Sarkari Naukri UPUMS Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस) ने फैकल्टी पदों के लिए यूपीयूएमएस भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की है।इस भर्ती के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कुल 338 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2023 से पहले अपना आवेदन ऑफलाइन जमा करना होगा। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से 31 जुलाई 2023 शाम 5:00 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। यह आवेदन "रिक्रूटमेंट सेल, यूपीयूएमएस, सैफई, इटावा (यूपी) - 206130" पर भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
02:49 PM, 28-Jun-2023
Sarkari Job NHAI Recruitment 2023
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सीधी भर्ती के आधार पर 50 पदों पर भर्ती कर रहा है। यह भर्ती डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) के पदों पर होनी है। आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा सकती है।
02:03 PM, 28-Jun-2023
Sarkari Naukri Police Constable Recruitment 2023
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस में जीडी कांस्टेबल की भर्ती के लिए esb.mp.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार 26 जून, 2023 से esb.mponline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2023 है।
01:29 PM, 28-Jun-2023
Sarkari Job Railway Recruitment 2023
पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस 3624 पदों की भर्ती के लिए 27 जून से 26 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन पंजीकरण आयोजित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी की वेबसाइट -rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
12:57 PM, 28-Jun-2023
Sarkari Naukri RBI Recruitment 2023
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में कंसलटेंट, एनालिस्ट आदि 66 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार rbi.org.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 11 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:26 PM, 28-Jun-2023
Sarkari Job AIIMS Recruitment 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप बी/सी के 129 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 03 जुलाई 2023 तक या उससे पहले aiimsrishikesh.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:57 AM, 28-Jun-2023
Sarkari Naukri UPSSC Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 7 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई को समाप्त होगी।
11:27 AM, 28-Jun-2023
Sarkari Job OSSC Recruitment 2023
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने विभिन्न विभागों के तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी विशेषज्ञ पद/सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई है।
10:49 AM, 28-Jun-2023
Sarkari Naukri RSSB Recruitment 2023
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने 5388 जूनियर अकाउंटेंट और तहसील राजस्व अकाउंटेंट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार अब 26 जुलाई तक sso.rajasthan.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।