Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?
{"_id":"648fef87641579a4fe05aa17","slug":"sarkari-naukri-result-live-blog-latest-govt-jobs-results-exam-update-hindi-news-admit-card-2023-06-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 19 Jun 2023 05:42 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 19 Jun 2023 05:42 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं।
विज्ञापन
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:41 PM, 19-Jun-2023
Govt Jobs रिजर्व बैंक की भर्ती
RBI भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रेड 'बी' में कानूनी अधिकारी, प्रबंधक (तकनीकी-सिविल), सहायक प्रबंधक (राजभाषा) और पुस्तकालय पेशेवर (सहायक लाइब्रेरियन) ग्रेड 'ए' के पदों के लिए रिक्तियों को भरना है। रिजर्व बैंक की इस भर्ती के लिए परीक्षा 23 जुलाई को ग्रेड 'ए' में सहायक लाइब्रेरियन पदों को छोड़कर) आयोजित की जाएगी।
05:01 PM, 19-Jun-2023
Sarkari Naukri RBI Recruitment 2023
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जून 2023 शाम 6 बजे तक है।
विज्ञापन
04:19 PM, 19-Jun-2023
Sarkari Naukri IBPS RRB Recruitment 2023 इन तिथियों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जून, 2023पीईटी दिनांक : 17 जुलाई से 22 जुलाई, 2023
पीईटी एडमिट कार्ड की तारीख : 10 जुलाई, 2023
क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख : 05 अगस्त, 06, 12, 13 और 19 अगस्त 2023 को
03:38 PM, 19-Jun-2023
Govt Jobs IBPS RRB Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण
पद का नाम और रिक्तियों की संख्याक्लर्क 5538
पीओ 2485
अधिकारी स्केल-द्वितीय सामान्य बैंकिंग अधिकारी 332
अधिकारी स्केल 2 आईटी 68
अधिकारी स्केल 2 सीए 21
अधिकारी स्केल 2 विधि अधिकारी 24
ट्रेजरी ऑफिसर स्केल 2 8
मार्केटिंग ऑफिसर स्केल 2 3
कृषि अधिकारी स्केल 2 60
ऑफिसर स्केल 3 73
02:35 PM, 19-Jun-2023
Sarkari Naukri UPPSC Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया में व्याख्याता (लेक्चरर) और विभिन्न विभागों में ऑफिसर पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार 14 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।02:13 PM, 19-Jun-2023
Sarkari Job BPSC Recruitment 2023
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती शुरू की है। इस भर्ती प्रक्रिया में शिक्षक पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार 12 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा के आधार पर होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 19-Jun-2023
Sarkari Naukri IRCTC Recruitment 2023
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) में अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए 15 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।12:04 PM, 19-Jun-2023
Government Jobs IBPS RRB Recruitment: 8612 रिक्तियां भरी जाएंगी
इसके तहत, देश भर में स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए कार्यालय सहायक (क्लर्क), अधिकारी स्केल- I/ पीओ (सहायक प्रबंधक) और अधिकारी स्केल 2 (प्रबंधक) और कार्यालय स्केल 3 (वरिष्ठ प्रबंधक) के पद के लिए लगभग 8612 रिक्तियां भरी जाएंगी। सीआरपी आरआरबी-12वीं परीक्षा सामान्य भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
11:45 AM, 19-Jun-2023
Sarkari Naukri IBPS क्लर्क पीओ परीक्षा
इससे पहले बुधवार, 31 मई को वर्ष 2023-24 के लिए IBPS क्लर्क पीओ परीक्षा के लिए अधिसूचना CRP RRB -XII बैंक की संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जारी की गई थी।11:31 AM, 19-Jun-2023
GOVT Jobs IBPS RRB PO Clerk Recruitment 2023
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस पीओ क्लर्क भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की वेबसाइट पर 01 जून से 21 जून, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।