फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live 2022: बीआरओ, पटना एम्स समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Tue, 06 Sep 2022 11:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 11:27 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs UPPSSSC Bharti, AIIMS Recruitment Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन वर्तमान में देश के विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां भी जारी हैं। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022 govt jobs admit card answer key result update in september 2022
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:23 PM, 06-Sep-2022

Govt Jobs Live Update : Junior Associate Posts 5008 Vacancy

आधिकारिक सूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में 5000 से अधिक कनिष्ठ सहयोगी यानी जूनियर एसोसिएट, कस्टमर सपोर्ट और सेल्स के पद भरे जाएंगे। ये पद देश भर में फैली विभिन्न शाखाओं में रिक्त हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 27 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी।  
10:33 PM, 06-Sep-2022

Sarkari Naukri Live 2022: SBI Recruitment 2022

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर उपरोक्त पदों पर भर्ती आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार, सात सितंबर से शुरू की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
09:29 PM, 06-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live 2022 : SBI Clerk Recruitment

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की ओर से राष्ट्रव्यापी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में जूनियर एसोसिएट, कस्टमर सपोर्ट और सेल्स डिपार्टमेंट में नौकरियां निकाली हैं। 
08:22 PM, 06-Sep-2022

Sarkari Jobs : BPSC Recruitment DACO Mains Exam

 फरवरी और मार्च में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बीपीएससी दो लिखित परीक्षाओं- प्रारंभिक और मुख्य भर्ती परीक्षा के परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा। चयनित उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
07:32 PM, 06-Sep-2022

Jobs and Results: BPSC DACO Main Exam

बीपीएससी के भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार के कला, संस्कृति और युवा विभाग में जिला कला और संस्कृति अधिकारी (DACO) यानी डैको के पद के लिए कुल 38 रिक्तियों को भरना है। फरवरी और मार्च में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 
06:21 PM, 06-Sep-2022

Sarkari Naukri Live : 247 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य

बीपीएससी डैको प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के अनुसार, कुल 247 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:31 PM, 06-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live : BPSC DACO Main Exam

उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी यानी डैको मुख्य परीक्षा के लिए 20 सितंबर, 2022 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आवेदन पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
04:18 PM, 06-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live : BPSC RECRUITMENT DACO Main Exam

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी यानी डैको मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी की डैको प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई कर ली है और मुख्य परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
03:07 PM, 06-Sep-2022

Sarkari Result Live : संशोधित है परिणाम

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी की ओर से CAPF भर्ती 2019 के लिए जारी किया गया परिणाम संशोधित है। यूपीएससी ने नोटिस में बताया है कि संशोधित परिणाम को ही अंतिम परिणाम माना जाएगा।
 
02:34 PM, 06-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

CAPF भर्ती 2019 के तहत जारी किए गए परिणाम के डेटा के अनुसार कुल 288 उम्मीदवारों ने भर्ती में सफलता प्राप्त की है। इन सभी को अपॉइंटमेंट के लिए चयनित किया गया है। श्रेणीवार परिणाम की बात करें तो 125 उम्मीदवार सामान्य, 30 उम्मीदवार ईडब्ल्यूएस, 82 उम्मीदवार ओबीसी, 30 उम्मीदवार एससी और 21 उम्मीदवार एसटी कैटेगरी से चयनित हुए हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed