BPSC Recruitment: बीपीएससी DACO मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण
BPSC DACO Main Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी यानी डैको मुख्य परीक्षा के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Recruitment DACO Main 2022 Registration Begins: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी यानी डैको मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी की डैको प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई कर ली है और मुख्य परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
BPSC DACO Main Exam: 20 सितंबर तक करना होगा पंजीयन
उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी यानी डैको मुख्य परीक्षा के लिए 20 सितंबर, 2022 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आवेदन पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। बीपीएससी डैको प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के अनुसार, कुल 247 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया था।
BPSC DACO Main Exam: 38 रिक्तियों को भरना है लक्ष्य
बीपीएससी के भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार के कला, संस्कृति और युवा विभाग में जिला कला और संस्कृति अधिकारी (DACO) यानी डैको के पद के लिए कुल 38 रिक्तियों को भरना है। फरवरी और मार्च में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बीपीएससी दो लिखित परीक्षाओं- प्रारंभिक और मुख्य भर्ती परीक्षा के परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा। चयनित उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
BPSC DACO Main Exam: आवेदन करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें। -
अब DACO Main 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद लॉग इन करें और परीक्षा के लिए आवेदन करें। -
अब अपना विवरण भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। -
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।
BPSC Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी यानी डैको मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य / अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि 200 रुपये राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / महिलाओं के उम्मीदवारों के लिए लागू है।