10:38 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: ICF Apprentice Recruitment
इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल pb.icf.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सभी प्रकार से पूर्ण किए गए आवेदन 26 जुलाई को शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
09:52 PM, 06-Jul-2022
Govt Jobs 2022: रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री भर्ती
यह भर्ती रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF, चेन्नई) के लिए होने जा रही है। रेलवे आईसीएफ, चेन्नई ने नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
09:06 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri Result Live : 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी भर्ती
10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन सरकारी भर्ती निकली है। भारतीय रेलवे की ओर से 10वीं पास युवाओं के लिए 876 पदों पर भर्ती शुरू की गई है।
08:10 PM, 06-Jul-2022
Govt Jobs 2022: ESIC SSO Main Exam Dates
पहले चरण यानी प्रारंभिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1,112 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
07:17 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Result 2022: ईएसआईसी एसएसओ भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (SSO) के पद के लिए, दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। ईएसआईसी एसएसओ मुख्य परीक्षा 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
06:36 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri: ESIC SSO 2022 Result
सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (एसएसओ) के पद पर भर्ती के लिए ईएसआईसी एसएसओ भर्ती के पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा शनिवार, 11 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 64,000 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 93 एसएसओ रिक्तियों को भरना है।
05:25 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri: ESIC SSO Result 2022
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (SSO) प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in से परिणाम मेरिट सूची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
04:15 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: यहां करें आवेदन
उम्मीदवार अपना आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें।
03:43 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri: जूनियर इंजीनियर के 189 पदों आवेदन की आखिरी तारीख आज
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि बुधवार 6 जुलाई, 2022 को इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख है।
02:55 PM, 06-Jul-2022
सरकारी नौकरी : चयन प्रक्रिया
पंजाब लोक सेवा आयोग ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 480 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
01:52 PM, 06-Jul-2022
Govt Job Live : शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए।
01:21 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022 : इतने पदों पर हैं भर्तियां
पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 119 है। इनमें से 27 पद हेड ड्राफ्ट्समैन और 92 पद ड्राफ्ट्समैन (Group-B) तकनीकी के लिए है।
12:32 PM, 06-Jul-2022
Govt Job 2022: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें।
11:48 AM, 06-Jul-2022
Govt Job Live: पंजाब पीएससी में 100 से अधिक पदों पर भर्ती
पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की ओर से ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन के 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।
11:05 AM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: इतना वेतन मिलेगा
टीजीटी के लिए वेतनमान रुपये 44,900/- से लेकर रुपये 1,42,000/- (स्तर- 7, ग्रेड वेतन 4600) जबकि पीजीटी पद के लिए वेतनमान रुपये 47,600- 1,51,100/- (लेवल-8, ग्रेड पे 4800) है।