फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live 2022: सेना, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के विभागों में मिल रही नौकरी, ऐसे करें आवेदन

Wed, 13 Jul 2022 11:30 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 11:30 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी देश में कौन ही नहीं करता। हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां निकली हैं। ऐसे ही सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में उम्मीदवारों को सूचना देने के लिए अमर उजाला लेकर आया है यह लाइव ब्लॉग।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 Live Updates Check Railway SSC bank army agniveer up bihar jobs Other Govt Jobs Vacancy News in Hindi on 13 july
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:27 PM, 13-Jul-2022

Govt Jobs 2022: किसे कितना मिलेगा वेतन?

  • सिविल असिस्टेंट सर्जन - 58,850 रुपये से 1,37,050 रुपये तक
  • ट्यूटर - 57,700 रुपये से - 1,82,400 रुपये तक (यूजीसी स्केल-2016)
  • सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल / जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर - 58,850 रुपये से 1,37,050 रुपये तक
  • सिविल असिस्टेंट सर्जन - 58,850 रुपये से 1,37,050 रुपये तक
10:51 PM, 13-Jul-2022

सरकारी नौकरी 2022: MHSRB Recruitment आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। किसी श्रेणी के तहत शुल्क में कोई छूट नहीं है। आवेदक को परीक्षा / प्रसंस्करण शुल्क के लिए 120 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
09:46 PM, 13-Jul-2022

Sarkari Naukri Result : MHSRB Recruitment चयन मानदंड

आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के लिए अधिकतम 80 अंक दिए जाएंगे और अनुबंध/ आउटसोर्स के आधार पर राज्य सरकार के अस्पतालों, संस्थानों और कार्यक्रमों में सेवा के लिए अधिकतम 20 अंक दिए जाएंगे। इस भर्ती के तहत 18 से 44 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
08:29 PM, 13-Jul-2022

MHSRB Recruitment 2022: रिक्तियों का विवरण

  • सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW) : 751 पद
  • ट्यूटर (DME) : 357 पद
  • सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल (TVVP) : 211 पद
  • सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) : 07 पद
07:48 PM, 13-Jul-2022

Govt Jobs : MHSRB Recruitment 2022

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2022 से शुरू होगी और 14 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी।
06:58 PM, 13-Jul-2022

Sarkari Job: MHSRB Recruitment 2022

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमएचएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपरोक्त रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:55 PM, 13-Jul-2022

सरकारी नौकरी: Sarkari Bharti

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की ओर से सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW), ट्यूटर्स (DME), सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल / जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (TVVP), और सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) और अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती शुरू की गई है। 
04:46 PM, 13-Jul-2022

Sarkari Naukri Result Live: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निकलीं 1300 से ज्यादा नौकरियां

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। सरकार के स्वास्थ्य सेवा बोर्ड ने 1300 से ज्यादा रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली है।
03:25 PM, 13-Jul-2022

Sarkari Naukri: 62000 पदों पर है रिक्तियां

रीट 2022 में रिक्त पदों की संख्या 62 हजार निर्धारित की गई है। हालांकि, पहले यह संख्या 32 हजार ही थी। बीते साल हुई परीक्षा में अनियमितता की बात सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द किया गया था। इसलिए बीते साल की सीटों को भी इस साल की परीक्षा में जोड़ा गया है। 

 
02:44 PM, 13-Jul-2022

Sarkari Naukri: 15 लाख से अधिक छात्रों ने किया है आवेदन

बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, राजस्थान के अनुसार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 15,66,992 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किए हैं। बता दें कि इनमें से 13,65, 831 उम्मीदवार राजस्थान के हैं। इनमें से 86 फीसदी उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद के परीक्षा केंद्र अलॉट हुए हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed