11:25 PM, 11-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: Bihar Police Contract Jobs
एडीजी बिहार पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट भर्ती के अधिकारियों की सारी छुट्टियां और नियमावली भी स्पष्ट है। नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान यह भी गौर किया जाएगा की कि संबंधित कार्मिक के खिलाफ कोई मामला लंबित न हो।
10:38 PM, 11-Jul-2022
Govt Jobs: कॉन्ट्रैक्ट कर्मी को नहीं मिलेगा थाना इंचार्ज का पद
कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल पुलिसकर्मियों को थाना इंचार्ज का पद नहीं दिया जाएगा। कॉन्ट्रैक्ट भर्ती के अधिकारियों को अनुसंधान और लॉ एंड ऑर्डर संभालने का काम सौंपा जाएगा।
09:40 PM, 11-Jul-2022
Bihar Police Jobs: 65 साल की उम्र तक काम कर सकेंगे
इसके तहत कुछ नियम तय किए गए हैं, जिनके अनुसार, जो जिस रैंक में रिटायर हुए थे, वे उसी रैंक में फिर से बहाल किए जाएंगे। इस बार वे 65 साल की उम्र तक काम कर सकेंगे।
08:36 PM, 11-Jul-2022
Sarkari Result Sarkari Naukri : Bihar Police Bharti
योजना के तहत इसमें एएसआई यानी सहायक उप निरीक्षक (ASI) से लेकर डीएसपी यानी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) रैंक तक के रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को मौका दिया जा रहा है।
07:18 PM, 11-Jul-2022
Sarkari Jobs : इंस्पेक्टर तक के पदों पर नौकरियां
हालांकि, पहले योजना सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पदों पर नौकरियां दी जाने की थी। लेकिन अब लंबित मुकदमों के निस्तारण और पुलिसकर्मियों पर बढ़ रहे काम के दबाव को देखते हुए दायरा बढ़ाया गया है।
06:50 PM, 11-Jul-2022
Govt Jobs : रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को मौका
योजना के तहत इसमें एएसआई यानी सहायक उप निरीक्षक (ASI) से लेकर डीएसपी यानी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) रैंक तक के रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को मौका दिया जा रहा है।
05:56 PM, 11-Jul-2022
Sarkari Job: कॉन्ट्रैक्ट पर पुलिसकर्मियों की बहाली
अब सरकार कॉन्ट्रैक्ट पर पुलिसकर्मियों की बहाली करेगी। इसके लिए पूरी प्रक्रिया तैयार कर ली गई। इस संबंध में पहली घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 दिसंबर, 2021 को की थी।
04:35 PM, 11-Jul-2022
Sarkari Naukri Result 2022 बिहार पुलिस भर्ती
बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों की कमी और बढ़ती आबादी को देखते हुए पुलिस भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। ताकि जल्द से जल्द पुलिसकर्मियों की बहाली हो सके और अपराध नियंत्रण तथा बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका सहयोग मिल सके।
04:46 PM, 11-Jul-2022
Govt Job Live : नवोदय स्कूलों में शुरू हुई टीजीटी-पीजीटी भर्ती
नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की ओर से कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर होंगे।
03:51 PM, 11-Jul-2022
Sarkari Job: इस तारीख तक कर लें आवेदन
आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई, 2022 को है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।