फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live 2022: इंजीनियरिंग और बैंकिंग सेक्टर में निकलीं बड़ी भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Wed, 24 Aug 2022 07:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 07:32 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में भी बंपर भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 Live Updates Check Govt Jobs Vacancy Sarkari Result News in Hindi on 24 august
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:30 PM, 24-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: SSC Stenographer Recruitment

उपरोक्त पदों के लिए भर्ती आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि 06 सितंबर, 2022 है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित की जाने वाली है। 
06:29 PM, 24-Aug-2022

Govt Jobs and Result 2022: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती

योग्य उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 05 सितंबर, 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे। 
विज्ञापन
05:15 PM, 24-Aug-2022

Jobs and Result 2022: SSC Recruitment

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ग्रेड सी और डी परीक्षा, 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आशुलिपिक यानी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
04:13 PM, 24-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपीएसएसएससी की भर्ती

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में समाजशास्त्र या सामाजिक कार्य या गृह विज्ञान या पोषण और बाल विकास के साथ कला में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जुलाई 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
03:40 PM, 24-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर है भर्ती

यूपीएसएसएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 2,693 हेड सर्वेंट पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। हालांकि, इस भर्ती में केवल पीईटी 2021 क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं।
02:41 PM, 24-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:15 PM, 24-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपी मुख्य सेविका परीक्षा के लिए आखिरी तारीख आज

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज बुधवार 24 अगस्त, 2022 को है। 

 
01:45 PM, 24-Aug-2022

Sarkari Result 2022 Live: चयन प्रक्रिया

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जा रही इस भर्ती के आवेदक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप / एमसीक्यू टाइप) के आधार पर शॉर्ट लिस्ट कर, फिजिकल स्टैंडर्ड मेजरमेंट एंड फिजिकल टेस्ट के परिणाम के आधार पर अंतरिम चयन और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
 
01:00 PM, 24-Aug-2022

Sarkari Result 2022: पदों का विवरण

  • सामान्य वर्ग के लिए पदों की संख्या : 31
  • एसईबीसी वर्ग के लिए पदों की संख्या : 10
  • एससी वर्ग के लिए पदों की संख्या : 07
  • एसटी वर्ग के लिए पदों की संख्या : 08
12:26 PM, 24-Aug-2022

Sarkari Naukri: इतने पदों पर होगी भर्ती

ओएसएससी भर्ती अभियान ओडिशा सरकार के राज्य परिवहन प्राधिकरण, वाणिज्य और परिवहन विभाग के तहत प्रारंभिक नियुक्तियों के रूप में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के 56 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed