फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Naukri Live: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली हैं भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन

Mon, 22 Aug 2022 06:14 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 06:14 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं।  कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 Live Updates Check Govt Jobs Vacancy Sarkari Result News in Hindi on 22 august
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:14 PM, 22-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 नवंबर, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष मांगी गई है। वहीं,  आवेदकों को 394 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर भी जमा करने होंगे।
05:55 PM, 22-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख को होनी है परीक्षा

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 05 नवंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। इस प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फरवरी-मार्च, 2023 में होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 228 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
05:10 PM, 22-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग/MPSC ने ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवार अपना आवेदन महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 
04:15 PM, 22-Aug-2022

Sarkari Naukri Live: कब होगी परीक्षा?

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए  टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट का आयोजन 23 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा आयोग द्वारा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
03:46 PM, 22-Aug-2022

Sarkari Naukri: ऐसे चेक करें प्रवेश पत्र

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
02:55 PM, 22-Aug-2022

सरकारी नौकरी: हिमाचल पीएससी ने जारी किया स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का प्रवेश पत्र

 हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने राज्य में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र अब आयोग के पोर्टल पर मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:04 PM, 22-Aug-2022

Sarkari Naukri: जरूरी सूचना

रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, चरण-2 पूरे भारत के विभिन्न शहरों में पांच आरआरसी के समूह के लिए आयोजित किया जाएगा, अर्थात् आरआरसी: उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद), उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर), दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता) और पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) आदि।
 
01:33 PM, 22-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: कब होगी परीक्षा?

लेवल-1 पद के लिए आरआरबी ग्रुप डी की दूसरे चरण की सीबीटी का आयोजन 26 अगस्त से 08 सितंबर, 2022 तक किया जाना है। 
12:57 PM, 22-Aug-2022

Sarkari Naukri: आरआरबी ग्रुप डी फेज-2 के एडमिट कार्ड जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी ग्रुप डी 2022 भर्ती परीक्षा फेज-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in/railwayboard या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट जैसे rrbald.gov.in और rrbcdg.gov.in आदि पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी फेज टू के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
12:33 PM, 22-Aug-2022

Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

एनआईटी कुरुक्षेत्र की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा दोनों ही मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed