Sarkari Naukri Result Live 2022: एसएससी, सेना समेत विभिन्न विभागों में भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन
{"_id":"62f8810313dd9e2bb3649a4d","slug":"sarkari-naukri-result-2022-live-updates-check-govt-jobs-vacancy-sarkari-result-news-in-hindi-on-14-august","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live 2022: एसएससी, सेना समेत विभिन्न विभागों में भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 14 Aug 2022 07:55 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 14 Aug 2022 07:55 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: भारत में सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता। देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में भारी इजाफा होता जा रहा है। इस वक्त देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। इसलिए सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
07:55 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन आवेदन को शॉर्टलिस्ट कर के किया जाएगा। बता दें कि भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 100 निर्धारित की गई है। यह भर्ती कर्नाटक सर्कल के लिए है।07:19 PM, 14-Aug-2022
सरकारी नौकरी 2022: कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन आवेदन को शॉर्टलिस्ट कर के किया जाएगा। बता दें कि भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 100 निर्धारित की गई है। यह भर्ती कर्नाटक सर्कल के लिए है।
विज्ञापन
06:37 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Naukri: इस तारीख तक कर लें आवेदन
BSNL में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 29 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।05:10 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Naukri Live: बीएसएनएल में 100 पदों पर भर्तियां
भारत संचार निगम लिमिटेड/BSNL की ओर से अपरेंटिस के पदों पर भर्ती जारी की है। अस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन भारत संचार निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।04:38 PM, 14-Aug-2022
सरकारी नौकरी 2022: आवेदन और चयन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए चयन पेपर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा और पेपर-2 लिखित वर्णनात्मक परीक्षा के परिणाम पर आधारित होगा।04:00 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: का विवरण
- पद : जूनियर इंजीनियर (सिविल)
- पद : जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
- पद : जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
- पद : जूनियर इंजीनियर (क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रेक्ट्स)
विज्ञापन
विज्ञापन
03:37 PM, 14-Aug-2022
सरकारी नौकरी: इस तारीख तक कर लें आवेदन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक वेतन प्रति माह और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।02:56 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन शुरू
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों के लिए जूनियर इंजीनियर पदों - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रेक्ट्स के लिए भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।02:31 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Result 2022 Live: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले सीएसबीसी बिहार की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद 'परिणाम: निषेध कॉन्स्टेबल भर्ती के फाइनल रिजल्ट' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपका परिणाम की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे अपने डिवाइस पर रिजल्ट फ़ाइल डाउनलोड करें।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर कर लें।
01:55 PM, 14-Aug-2022