11:34 PM, 09-Aug-2022
Jobs Result 2022: RRB Group D Admit Card
ई-कॉल लेटर की डाउनलोडिंग परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक में उल्लेखित परीक्षा तिथि से चार दिन पहले शुरू हो जाएगी।
10:48 PM, 09-Aug-2022
Govt Job Result 2022: RRB Group D ई-कॉल लेटर
आरआरबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र शहर, परीक्षा की तारीख देखने और निशुल्क यात्रा के अधिकृत फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए लिंक को 09 अगस्त, 2022 को सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 10:00 बजे से लाइव किया जाएगा।
09:43 PM, 09-Aug-2022
Govt Job Result: आरआरबी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
आरआरबी ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा भी कर दी है। इसके साथ ही यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए सीबीटी मॉक टेस्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया है।
08:58 PM, 09-Aug-2022
Govt Jobs Exam : RRB Group D Admit Card Dates
इस साल ग्रुप डी पद के लिए परीक्षा 17 से 25 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।
07:50 PM, 09-Aug-2022
Sarkari Exam 2022: RRB Group D
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की पर्ची आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लॉग इन करके डाउनलोड कर सकेंगे।
06:55 PM, 09-Aug-2022
Government Jobs : RRB Group D Bharti Exam
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने अखिल भारतीय स्तर-1 ग्रुप डी भर्ती परीक्षा. चरण-1 के लिए परीक्षा शहर की पर्ची आज, 09 अगस्त, 2022 को जारी कर दी है।
05:45 PM, 09-Aug-2022
Sarkari Result 202: 07 साल होती है सर्टिफिकेट की मान्यता
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा एमपीटीईटी परीक्षा के माध्यम से सफल उम्मीदवारों को प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक के रूप में सेवा देने की पात्रता दी जाती है। बता दें कि सफल उम्मीदवारों को दिए गए सर्टिफिकेट की वैधता 07 वर्षों के लिए होती है।
04:44 PM, 09-Aug-2022
Sarkari Result Live: कब हुई थी परीक्षा?
मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से प्राथमिक स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 के लिए परीक्षा का आयोजन 05 मार्च, 2022 को किया गया था। परीक्षा 2.30 घंटे के लिए हुई थी। वहीं, परीक्षा की उत्तर कुंजी को 29 मार्च, 2022 को जारी किया गया था। अब इसका परिणाम भी जारी कर दिया गया है।
04:07 PM, 09-Aug-2022
Sarkari Result : एमपीटीईटी 2020 के परिणाम जारी हुए
मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) प्राथमिक स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 के परिणाम को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
03:00 PM, 09-Aug-2022
Sarkari Result 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
तकनीशियन ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 179 निर्धारित की गई है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को तकनीशियन यांत्रिक, विद्युत और इंस्ट्रूमेंट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।